Skip to main content

अस्पतालों में आईसीयू और ऑक्सीजन बेड फुल, जगह और दवा नहीं मिलने से दम तोड़ रहे मरीज

 


भोपाल (ब्यूरो) - मध्यप्रदेश में लगातार बढ़ते कोरोना के मरीजों के कारण स्वास्थ्य व्यवस्थाएं दम तोड़ने लगी हैं। अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड, वेंटिलेटर और ऑक्सीजन की कमी पड़ गई है। प्रदेश के अस्पतालों में कुल आईसीयू बेड में से 94% बेड भरे हुए हैँ। वहीं, 83% ऑक्सीजन बेड भी भर चुके हैं। नतीजा, एक-एक बेड के लिए मारामारी हो रही है। जबलपुर, इंदौर और शिवपुरी में बेड नहीं मिलने से कई मरीजों की मौत हो चुकी है। दो दिन पहले गुना में 6 अस्पतालों के चक्कर लगाने के बाद भी प्राचार्य काे भर्ती नहीं किया, इससे उनकी मौत हो गई। सबसे ज्यादा खराब हालत इंदौर, भोपाल, जबलपुर और उज्जैन में है। यहां आईसीयू में जगह नहीं है। सागर, होशंगाबाद, गुना समेत अन्य मझोले और छोटे शहरों में भी ऐसे ही हालात हैं। कुछ दिन पहले छिंदवाड़ा, खंडवा और उज्जैन में बेड न मिलने की वजह से जमीन पर लिटाकर ऑक्सीजन देनी पड़ी थी। प्रदेश में कोविड के लिए सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में वर्तमान में कुल 48 हजार 624 बेड हैं। इसमें से 35 हजार 257 मरीज (73%) भर्ती हैं। इसमें से आईसीयू और एचडीयू के 9059 बेड हैं, इनमें से 8534 बेड भरे हैं। राहत सिर्फ सामान्य बेड को लेकर है। कोविड केयर सेंटर खुल जाने से कुल 32 हजार 670 बेड हो गए हैं। आधे से थोड़े कम पर मरीज हैं। 

इंदौर: कोविड के अलावा अन्य मरीजों के सामने भी दिक्कत

लगातार बढ़ती संख्या के कारण कोरोना मरीजों के लिए अस्पतालों में आईसीयू और ऑक्सीजन बिस्तर तो दूर, अब सामान्य बिस्तर भी नहीं मिल पा रहे हैं। यहां आईसीयू और एचडीयू में 2323 बेड हैं, सभी फुल हैं। यही हाल ऑक्सीजन बेड की है। 3371 ऑक्सीजन बेड हैं, जिस पर 1362 संक्रमित भर्ती हैं। यहां शुक्रवार रात एक गर्भवती महिला की मौत वेंटिलेटर नहीं मिलने की वजह से हो गई। शुक्रवार को ही एक आशा कार्यकर्ता की मौत बेड न मिलने के कारण हो गई। उसका बेटा अस्पतालों के चक्कर काटता रहा, लेकिन उसे भर्ती नहीं किया गया।


भोपाल : सबसे ज्यादा मरीज वेंटिलेटर पर 

प्रदेश में सबसे ज्यादा भोपाल में 345 पेशेंट वेंटिलेटर पर हैं। आईसीयू में निजी अस्पतालों में गिनती के ही बेड बचे हैं। सरकारी फुल हो चुके हैं। यही हालत ऑक्सीजन बेड की है। यहां सबसे ज्यादा 3687 ऑक्सीजन बेड हैं, जिस पर 3485 मरीज हैं।

जबलपुर : हालात काफी खराब, बेड के इंतजार में लोग

यहां सरकारी आंकड़े में सामान्य और ऑक्सीजन बेड खाली दिख रहे हैं, लेकिन हकीकत में नए मरीजों को भर्ती ही नहीं किया जा रहा है। इसकी वजह ऑक्सीजन की कमी हे। ऑक्सीजन की प्रतिदिन की जरूरत 32 टन है, लेकिन सप्लाई उससे कम हो रही है। पिछले 10 दिनों में चार अस्पतालों में 12 लोगाें की मौत हो चुकी है। 6 अप्रैल को यहां कोरोना संक्रमित बुजुर्ग महिला की इलाज न मिलने के कारण मौत हो गई थी। बेटा कार में उसे लेकर अस्पतालों के चक्कर लगाता रहा, लेकिन बेड की कमी बता कर उसे भर्ती नहीं किया गया।

सागर : स्थिति अब भी चिंताजनक

जिला अस्पताल, बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज और 4 प्राइवेट अस्पतालों में करीब 1 हजार बेड हैं। इसमें से ऑक्सीजन और आईसीयू के सभी बेड फुल हैं। बिना ऑक्सीजन वाले बेड जरूर कुछ खाली हैं।

होशंगाबाद: ऑक्सीजन बेड और वेंटिलेटर फुल

हाेशंगाबाद में कोविड मरीजों के लिए डेढ़ सौ से ज्यादा प्राइवेट और सरकारी में ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था है। लेकिन आज की तारीख में एक भी खाली नहीं हैं। इस स्थिति में मरीजों को भोपाल जाना पड़ रहा है।

गुना: एक भी ऑक्सीजन बेड खाली नहीं

ऑक्सीजन सपोर्टेड कुल 90 बेड हैं। सभी फुल हैं। 22 अप्रैल को एक प्राचार्य की मौत बेड न मिलने की वजह से हो गई। 6 अस्पतालों ने उन्हें भर्ती नहीं किया। आइसोलेशन बेड 44 रिक्त हैं। प्रतिदिन 70-80 सिलेंडर ऑक्सीजन की आवश्यकता है। अभी फिलहाल आपूर्ति है। शनिवार को 16 टन लिक्विड ऑक्सीजन आई है।



प्रदेश के लिए थोड़ी राहत की 3 बातें

1- संक्रमण दर में मामूली कमी- कोरोना की पॉजिटिविटी दर कम हो रही है। गुरुवार को प्रदेश का कोरोना संक्रमण दर 24.29% थी, जो शुक्रवार को घट कर 23.76 % हो गई है। वर्तमान में प्रतिदिन 50 हजार से अधिक टेस्ट किए जा रहे हैं।

2- 15 जिलों में नए केस से ज्यादा रिकवर: राहत की बात है कि पिछले 24 घंटे में 15 जिलों में जितने कोरोना के नये केस आये हैं, उससे कहीं ज्यादा मरीज इन जिलों में रिकवर भी हुए हैं। इसमें इंदौर,उज्जैन, भिंड, आगर मालवा, सागर, छतरपुर, गुना, छिंदवाड़ा,शाजापुर, रायसेन, खरगोन, कटनी, बालाघाट, पन्ना और अनूपपुर शामिल हैं।

3- 320 बेड के साथ 20 आइसोलेशन कोच तैयार: भोपाल में रेलवे ने 20 आइसोलेशन कोच तैयार किए हैं। हर ओर संक्रमण से जारी संकट के समाधान के लिए प्रयासों में लोग जुटे हैं। इसमें 320 बेड हैं। 25 अप्रैल से यह अपना काम शुरू करेगा।

Comments

Popular posts from this blog

लगातार ठिकाना बदल रहा आरोपी, मुंबई क्राईम ब्रांच की उज्जैन और ओंकारेश्वर में ताबड़तोड़ छापेमारी

उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...

हनुवंतिया रिसॉर्ट में रुके दंपती के जलाशय में मिले शव, जांच जारी

खंडवा (ब्यूरो) - पुनासा ब्लॉक स्थित मिनी गोवा कहे जाने वाले पर्यटन स्थल हनुमंतिया में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सोमवार को पानी पर तैरते हुए दो शव नजर आए, जिसे देख मौके पर मौजूद पर्यटन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मूंदी थाना पुलिस सहित बीड चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला गया। शवों की पहचान भगवान सिंह धाकड़ (66) और उनकी पत्नी सुनीता बाई (इंदौर निवासी) थे, जो रिलायंस कंपनी में जनरल मैनेजर पद से रिटायर हुए थे। वे पत्नी के साथ हनुवंतिया घूमने आए थे। जिन्होंने ऑनलाइन ही यहां की बुकिंग की थी और इस दौरान वे यहां बने कॉटेज में ही रुके थे।  हनुवंतिया में दंपती की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक भगवानसिंह का साला और भतीजा अपने परिवार के साथ हनुवंतिया पहुंचे। दंपती की दो बेटियां अमेरिका में डॉक्टर हैं। वे दोनों दो दिन के ट्रिप पर हनुवंतिया आए थे और सोमवार शाम को इंदौर लौटने वाले थे, लेकिन तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार सुबह एमपीटी रिसॉर्ट के मैन...

एमपी कांग्रेस में घमासान : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बड़ा आरोप, इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखी चिट्ठी

इंदौर (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश कांग्रेस में घमासान जारी है। अब इसके दायरे में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आ गए हैं। इंदौर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय पर बड़ा आरोप लगाया और इसको लेकर एक पत्र भी लिखा। देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि उस समय तो मैंने कुछ नहीं कहा लेकिन इस अपमान के जवाब में मैंने एक पत्र लिखा और उसे दिग्विजय सिंह की जेब में रख दिया।   देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह को लिखे पत्र में कहा कि आपने बीजेपी के खिलाफ आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा था कि पहले लोकसभा, विधानसभा और वार्ड जीतो। मैं बताना चाहता हूं कि आप के उम्मीदवार अक्षय बम जो 3 महीने पहले सक्रिय थे, अब बीजेपी में हैं। राजा मंधवानी, पार्षद अर्चना राठौड़ भी भाजपा में शामिल हुए लेकिन मैं भाजपा के खिलाफ लगातार आंदोलन करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।  दरअसल दशहरे पर इंदौर में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसी दौरान देवेन्द्र यादव भी उनसे मिलने पहुंचे।...