कुछ महीने पहले खरीदे स्ट्रेचर और व्हीलचेयर टूटे
बुरहानपुर (निप्र) - जिला अस्पताल में कुछ ही माह पहले खरीदे गए स्ट्रेचर-व्हीलचेयर खस्ता हो गए हैं। मंगलवार को आधा दर्जन संसाधनों का सुधार किया गया। जिला अस्पताल में खराब उपकरणों के उपयोग को लेकर हमेशा सवाल उठते हैं। अस्पताल में कुछ महीने पहले ही मरीजों को वार्ड पहुंचाने के लिए स्ट्रेचर और व्हील चेअर दी गई थी, लेकिन इसमें से ज्यादातर की हालत खराब हो गई है। किसी के पहिए टूट गए हैं, तो किसी के लोहे के पाइप अलग हो गए हैं। इन सभी का मंगलवार को सुधार किया गया। सर्जिकल और मेडिकल वार्ड में जाने के लिए लिफ्ट बंद है, इसलिए रेलिंग से मरीजों को पहली मंजिल पर ले जाना पड़ता है। इससे स्ट्रेचर के पहिए खराब हो रहे हैं। सिविल सर्जन डॉ. शकील खान कहते हैं जो उपकरण टूट गए थे, उनकी मरम्मत का काम किया जा रहा है। ताकि मरीजों को परेशानी न हो।
Comments
Post a Comment