देवास (पं रघुनंदन समाधिया) - अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्रावणी श्रावणी उपाकर्म का आयोजन किया जा रहा है। अध्यक्ष संजय शुक्ला ने बताया कि मंडी धर्मशाला में 22 अगस्त, रविवार को प्रात: 8 बजे पं. नीलेश शास्त्री के आचार्यत्व में उक्त आयोजन संपन्न होगा। महासंघ के महामंत्री दिनेश मिश्रा एवं कोषाध्यक्ष सतीश दुबे ने समाजजन से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर परंपरा का निर्वहन करते हुए जनेऊ धारण करें। कार्यक्रम स्थल पर कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए युवा संघ अध्यक्ष पं. महेंद्र व्यास, पं. ओपी शर्मा, पं. लोकेश जोशी, पं. गौरीशंकर चौबे, पं. मुकेश शर्मा, पं. नयन कानूनगो, पं. कपिल व्यास, पं. सुदर्शन दुबे, पं. रोहित उपाध्याय, पं. समीर शर्मा, पं. आकाश अवस्थी, पं. संजय दुबे, पं. छोटू पांडे, पं. दीपेश कानूनगो आदि उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी युवा संघ प्रवक्ता पं. रोहित उपाध्याय ने दी
उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...
Comments
Post a Comment