बड़वाह (निप्र) - बन्दी के शब्दों में बेचारगियों के साथ अपराध बोध के भाव थे, जब न्यायाधीश सुशील गेहलोत, सनावद द्वारा जेल बन्दियों से अध्यक्ष, तहसील विधिक सेवा समिति सनावद की हैसियत से उनकी समस्याओं पर चर्चा कर रहे थे, तभी एक बन्दी ने जमानत करवाए जाने का आग्रह किया, बन्दी यदि असमर्थ है, उसके परिवार में कोई ना होने पर बन्दी को विधिक सहायता से अधिवक्ता की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकती है। अन्य बन्दियों को आवश्यक सलाह देकर धैर्य पूर्वक समाज की मुख्यधारा में बने रहने की समझाइश दी गई। जेलर श्याम वर्मा द्वारा बन्दियों को दिए जा रहे भोजन व अन्य सुविधाओं की जानकारी से अवगत करवाया। जेल में लगभग 164 बन्दी हैं, जिसमें 7 बन्दी सजायाफ्ता है, बाकी 157 विचाराधीन बन्दी है।
उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...
Comments
Post a Comment