Skip to main content

मध्‍य प्रदेश के कर्मचारियों को मिलेगा दीवाली का तोहफा, बढ़ेगा महंगाई भत्ता

 


भोपाल (स्टेट ब्यूरो) - शिवराज सरकार अधिकारियों-कर्मचारियों को दीवाली का तोहफा देगी। इसके लिए महंगाई भत्ते में वृद्धि की जाएगी। वित्त विभाग इसका प्रस्ताव मुख्यमंत्री सचिवालय को भेज चुका है। अब इस पर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लेंगे। राज्य सरकार के प्रवक्ता गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को इसके संकेत देते हुए कहा कि कर्मचारी हितैषी सरकार है। कर्मचारी थोड़ी प्रतीक्षा करें। जल्द ही खुशखबरी मिलेगी। महंगाई भत्ते में वृद्धि का लाभ दस लाख से ज्यादा अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगा। प्रदेश में कर्मचारियों को अभी 12 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है। केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 28 प्रतिशत कर दिया है। कई राज्यों ने बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लागू कर दिया है। प्रदेश में भी इसकी तैयारी काफी समय से चल रही है पर कोरोना संकट की वजह से प्रभावित अर्थव्यवस्था को देखते हुए अब तक निर्णय नहीं लिया गया है। जबकि, कर्मचारी संगठन काफी समय से महंगाई भत्ते में वृद्धि करने की मांग को लेकर आंदोलन भी कर चुके हैं। वित्त विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के बाद आर्थिक गतिविधियां बढ़ी हैं। इसके कारण सरकार के राजस्व में भी वृद्धि हो रही है। एक अप्रैल से लेकर 31 अगस्त 2021 तक वाणिज्यिक कर, पंजीयन और आबकारी से 24 हजार 971 करोड़ रुपये से अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है। पिछले साल इसी अवधि में यह राजस्व 17 हजार 139 करोड़ रुपये मिला था। राजस्व संग्रहण में और वृद्धि होने की संभावना है।

मार्च 2020 से नहीं बढ़ा महंगाई भत्ता

प्रदेश के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता मार्च 2020 में पांच फीसद बढ़ाए जाने के आदेश वित्त विभाग ने किए थे लेकिन इसे स्थगित कर दिया था। कोरोना संकट से प्रभावित अर्थव्यवस्था को देखते हुए यह निर्णय लिया गया था।

छत्तीसगढ़ में पांच फीसद बढ़ाया है महंगाई भत्ता

छत्तीसगढ़ सरकार पिछले सप्ताह महंगाई भत्ते में वृद्धि कर चुकी है। सातवें वेतनमान प्राप्त अधिकारियों-कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में पांच फीसद की वृद्धि की गई है। जबकि, जिन कर्मचारियों को छठवां वेतनमान प्राप्त हो रहा है, उनका महंगाई भत्ता दस प्रतिशत बढ़ाया गया है। यह वृद्धि एक जुलाई 2021 से दी गई है।

Comments

Popular posts from this blog

लगातार ठिकाना बदल रहा आरोपी, मुंबई क्राईम ब्रांच की उज्जैन और ओंकारेश्वर में ताबड़तोड़ छापेमारी

उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...

हनुवंतिया रिसॉर्ट में रुके दंपती के जलाशय में मिले शव, जांच जारी

खंडवा (ब्यूरो) - पुनासा ब्लॉक स्थित मिनी गोवा कहे जाने वाले पर्यटन स्थल हनुमंतिया में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सोमवार को पानी पर तैरते हुए दो शव नजर आए, जिसे देख मौके पर मौजूद पर्यटन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मूंदी थाना पुलिस सहित बीड चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला गया। शवों की पहचान भगवान सिंह धाकड़ (66) और उनकी पत्नी सुनीता बाई (इंदौर निवासी) थे, जो रिलायंस कंपनी में जनरल मैनेजर पद से रिटायर हुए थे। वे पत्नी के साथ हनुवंतिया घूमने आए थे। जिन्होंने ऑनलाइन ही यहां की बुकिंग की थी और इस दौरान वे यहां बने कॉटेज में ही रुके थे।  हनुवंतिया में दंपती की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक भगवानसिंह का साला और भतीजा अपने परिवार के साथ हनुवंतिया पहुंचे। दंपती की दो बेटियां अमेरिका में डॉक्टर हैं। वे दोनों दो दिन के ट्रिप पर हनुवंतिया आए थे और सोमवार शाम को इंदौर लौटने वाले थे, लेकिन तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार सुबह एमपीटी रिसॉर्ट के मैन...

एमपी कांग्रेस में घमासान : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बड़ा आरोप, इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखी चिट्ठी

इंदौर (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश कांग्रेस में घमासान जारी है। अब इसके दायरे में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आ गए हैं। इंदौर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय पर बड़ा आरोप लगाया और इसको लेकर एक पत्र भी लिखा। देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि उस समय तो मैंने कुछ नहीं कहा लेकिन इस अपमान के जवाब में मैंने एक पत्र लिखा और उसे दिग्विजय सिंह की जेब में रख दिया।   देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह को लिखे पत्र में कहा कि आपने बीजेपी के खिलाफ आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा था कि पहले लोकसभा, विधानसभा और वार्ड जीतो। मैं बताना चाहता हूं कि आप के उम्मीदवार अक्षय बम जो 3 महीने पहले सक्रिय थे, अब बीजेपी में हैं। राजा मंधवानी, पार्षद अर्चना राठौड़ भी भाजपा में शामिल हुए लेकिन मैं भाजपा के खिलाफ लगातार आंदोलन करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।  दरअसल दशहरे पर इंदौर में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसी दौरान देवेन्द्र यादव भी उनसे मिलने पहुंचे।...