Skip to main content

बोरी में मिला 3 साल के मासूम का शव, बलि की आशंका

 


खंडवा (ब्यूरो) - मूंदी नगर में 3 साल के मासूम की उसके बर्थडे के दिन ही निर्मम हत्या कर दी गई। बुधवार की दोपहर वह अपने घर के आसपास खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गया था। घंटों तलाश के बाद जब वह नहीं मिला तो परिजन ने गुमशुदगी दर्ज कराई। रात को घर से पांच मकान छोड़कर एक सूने मकान में मासूम की उसकी लाश मिली। लाश को बोरी में बांधकर फेंका गया है। गले पर चोट के निशान हैं, हत्या गला दबाकर की गई थी। पुलिस मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश कर रही है। बच्चे की लाश मिलने के बाद चर्चा है कि यह हत्या रंजिश के कारण या बलि देने के लिए की गई है। मौके पर पहुंचे एसपी विवेक सिंह से लेकर अन्य अफसर रातभर डेढ़ बजे तक पड़ताल में जुटे रहे। इसके बाद शव को घटना स्थल से अस्पताल ले गए। गुरुवार को पीएम कराया जाएगा।

बर्थडे पर हत्या

अक्षांश पुत्र श्याम कोठारे का बुधवार को बर्थडे था। वह दोपहर के समय वह घर के पास ही खेल रहा था। इसी दौरान वह लापता हो गया। पिता श्याम और परिजन ने थाने में गुमशुदगी भी दर्ज करवाई थी। परिजन और मोहल्ले के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। वह कहीं नहीं मिला। रात 10 बजे मोहल्ले के कुछ लोग एक सुनसान घर में पहुंचे। वहां बोरा रखा हुआ था। उसे खोला तो उसमें अक्षांश की लाश मिली। ये देख वहां सनसनी फैल गई। जिसने भी बोरे में अक्षांश की लाश देखी उसकी रुह कांप गई। परिजन का तो रो-रोकर बुरा हाल है। अक्षांश के परिवार में माता पिता व पांच साल का एक बड़ा भाई श्रेयांश है। पिता मजदूरी करते हैं। बेटे का शव देख माता-पिता बदहवास हो गए। वे अक्षांश का शव देख-देखकर बिलख रहे थे। एसपी विवेक सिंह ने कहा कि, घटना गंभीर है, हम हत्यारे को जल्द पकड़ लेंगे।

रंजिश या बलि

हत्यारे की तलाश में मौके पर डॉग स्कवाड भी बुलाया गया। डॉग घटना स्थल जर्जर मकान के आसपास ही घूमता रहा। हालांकि अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगे हैं। मासूम का शव मिलने के बाद नगर में चर्चा है कि हत्या संभवत: किसी ने रंजिश या फिर बलि के लिए की है। बुधवार पूर्णिमा होने के कारण बलि दिए जाने की आशंका लोग चर्चा के दौरान जता रहे हैं। देर रात तक पुलिस टीम जांच में जुटी रही लेकिन अफसर किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाए। प्राथमिक जांच में पुलिस ने पाया कि अक्षांश की हत्या हुई है। उसके गले में चोट के निशान हैं। गला दबाकर हत्या की गई है। गले में खून लगा हुआ मिला है। इससे ऐसा लग रहा है कि उसका गला काटने की कोशिश की गई है। शव के पोस्टमार्टम बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि हत्या कैसे की गई है।

Comments

Popular posts from this blog

लगातार ठिकाना बदल रहा आरोपी, मुंबई क्राईम ब्रांच की उज्जैन और ओंकारेश्वर में ताबड़तोड़ छापेमारी

उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...

हनुवंतिया रिसॉर्ट में रुके दंपती के जलाशय में मिले शव, जांच जारी

खंडवा (ब्यूरो) - पुनासा ब्लॉक स्थित मिनी गोवा कहे जाने वाले पर्यटन स्थल हनुमंतिया में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सोमवार को पानी पर तैरते हुए दो शव नजर आए, जिसे देख मौके पर मौजूद पर्यटन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मूंदी थाना पुलिस सहित बीड चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला गया। शवों की पहचान भगवान सिंह धाकड़ (66) और उनकी पत्नी सुनीता बाई (इंदौर निवासी) थे, जो रिलायंस कंपनी में जनरल मैनेजर पद से रिटायर हुए थे। वे पत्नी के साथ हनुवंतिया घूमने आए थे। जिन्होंने ऑनलाइन ही यहां की बुकिंग की थी और इस दौरान वे यहां बने कॉटेज में ही रुके थे।  हनुवंतिया में दंपती की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक भगवानसिंह का साला और भतीजा अपने परिवार के साथ हनुवंतिया पहुंचे। दंपती की दो बेटियां अमेरिका में डॉक्टर हैं। वे दोनों दो दिन के ट्रिप पर हनुवंतिया आए थे और सोमवार शाम को इंदौर लौटने वाले थे, लेकिन तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार सुबह एमपीटी रिसॉर्ट के मैन...

एमपी कांग्रेस में घमासान : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बड़ा आरोप, इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखी चिट्ठी

इंदौर (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश कांग्रेस में घमासान जारी है। अब इसके दायरे में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आ गए हैं। इंदौर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय पर बड़ा आरोप लगाया और इसको लेकर एक पत्र भी लिखा। देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि उस समय तो मैंने कुछ नहीं कहा लेकिन इस अपमान के जवाब में मैंने एक पत्र लिखा और उसे दिग्विजय सिंह की जेब में रख दिया।   देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह को लिखे पत्र में कहा कि आपने बीजेपी के खिलाफ आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा था कि पहले लोकसभा, विधानसभा और वार्ड जीतो। मैं बताना चाहता हूं कि आप के उम्मीदवार अक्षय बम जो 3 महीने पहले सक्रिय थे, अब बीजेपी में हैं। राजा मंधवानी, पार्षद अर्चना राठौड़ भी भाजपा में शामिल हुए लेकिन मैं भाजपा के खिलाफ लगातार आंदोलन करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।  दरअसल दशहरे पर इंदौर में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसी दौरान देवेन्द्र यादव भी उनसे मिलने पहुंचे।...