Skip to main content

सिंगल क्लिक से 77 लाख किसानों के खाते में ट्रांसफर हुए 1540 करोड़

 


भोपाल। (राज्य ब्यूरो) - सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के मिंटो हाल में 'मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना' अंतर्गत प्रदेश के 77 लाख किसान परिवारों को 1540 रुपये करोड़ सिंगल क्लिक द्वारा वितरित किए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्‍ज्‍वलन और कन्या पूजन के साथ हुई। सीएम ने यहां किसानों से संवाद भी किया। इसमें वे जिले शामिल नहीं हुए, जहां उपचुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू है। इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश की भलाई के लिए जो काम करता है, ऐसे किसानों को मैं हाथ जोड़कर प्रणाम करता हूं। भगवान के बाद मेरे लिए श्रद्धा के केंद्र किसान हैं। ये देश आपका ऋणी है। आप भाग्य विधाता हो। कांग्रेस ने शिकायत की। मैं कहता हूं देने वाला दे रहा है लेने वाला ले रहा है तुम्हें क्यों तकलीफ है। ये रनिंग योजना है। आठ महीने बाजार बंद रहे। खजाना खाली फिर भी पैसा दे रहे हैं। 2003 से पहले दो हजार करोड़ टन उत्पादन हो रहा था, जो अब बढ़कर छह हजार करोड़ हो गई। ये सिंचाई से संभव हुआ। हमने सिंचाई योजनाएं बनाई। निमाड़-मालवा में पठार पर नर्मदा का पानी पहुंचाना था। एक समय कांग्रेस के मुख्यमंत्री ने मना कर दिया था। हमने तकनीकी लोगों से बात की और सफल हुए। बरगी का पानी टनल के जरिए सतना पहुंचाने का काम कर रहे हैं। कई योजना पर काम कर रहे हे। जहां भी पानी होगा, वहां रोकूंगा और किसानों को पानी दूंगा। 65 लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचित करने का लक्ष्य है। कोयला महंगा हो रहा है बिजली खपत बढ़ रही है। मैंने तय किया किसानों को सस्ती बिजली दूंगा। इसके लिए सरकार को 21 हजार करोड़ रुपये देना पड़ता है। कोयला संकट पूरी दुनिया में आ रहा है। फिर भी मैं भरोसा दिला रहा हूं प्रदेश में बिजली संकट नहीं आने दूंगा। सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराऊंगा।

                     मुख्‍यमंत्री ने आगे कहा कि इथेनॉल बनाने के लिए हम योजना ला रहे हैं। अनाज से इथेनॉल बनाएंगे। ताकि पेट्रोल की जरुरत पूरी कर सकें। अपने यहां बंपर पैदावार हो रही है। कांग्रेस राहत राशि और फसल बीमा योजना की राशि नहीं दे पाई थी। हम 3300 करोड़ का फसल बीमा जल्द करेंगे। फसलों को नुकसान हुआ है। उसकी भरपाई मामा करेगा। नई फसलों पर भी काम करें। इसमें हम सहयोग करेंगे। सिर्फ गेहूं-धान बोने से भी एक समय बाद समस्या खड़ी होगी। फसलों के एक्सपोर्ट पर भी काम कर रहे हैं। मेरी किसान भाइयों से अपील है कि एक्सपोर्ट क्वालिटी पैदा करें। खाद को लेकर चिंता न करें। कोरोना के जैसी मानीटरिंग कर रहे हैं। ब्लेक किया तो जेल भेज देंगे। एक नंबर से अभियान चलाकर अविवादित खातों का निराकरण करेंगे। शुद्धिकरण भी करेंगे। भूमि का स्वामित्व दिया जा रहा है। क ई कल्याणकारी योजनाएं हमारे दिमाग में है। गांवों का सर्वांगीण विकास करेंगे।

                  बता दें कि प्रदेश में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की तर्ज पर मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना लागू की गई है। केंद्र सरकार की योजना में किसानों को तीन किस्तों में सालाना छह हजार रुपये मिलते हैं। वहीं, प्रदेश सरकार की योजना में दो किस्त में चार हजार रुपये दिए जाते हैं। 77 लाख किसान योजना के दायरे में आते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

लगातार ठिकाना बदल रहा आरोपी, मुंबई क्राईम ब्रांच की उज्जैन और ओंकारेश्वर में ताबड़तोड़ छापेमारी

उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...

हनुवंतिया रिसॉर्ट में रुके दंपती के जलाशय में मिले शव, जांच जारी

खंडवा (ब्यूरो) - पुनासा ब्लॉक स्थित मिनी गोवा कहे जाने वाले पर्यटन स्थल हनुमंतिया में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सोमवार को पानी पर तैरते हुए दो शव नजर आए, जिसे देख मौके पर मौजूद पर्यटन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मूंदी थाना पुलिस सहित बीड चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला गया। शवों की पहचान भगवान सिंह धाकड़ (66) और उनकी पत्नी सुनीता बाई (इंदौर निवासी) थे, जो रिलायंस कंपनी में जनरल मैनेजर पद से रिटायर हुए थे। वे पत्नी के साथ हनुवंतिया घूमने आए थे। जिन्होंने ऑनलाइन ही यहां की बुकिंग की थी और इस दौरान वे यहां बने कॉटेज में ही रुके थे।  हनुवंतिया में दंपती की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक भगवानसिंह का साला और भतीजा अपने परिवार के साथ हनुवंतिया पहुंचे। दंपती की दो बेटियां अमेरिका में डॉक्टर हैं। वे दोनों दो दिन के ट्रिप पर हनुवंतिया आए थे और सोमवार शाम को इंदौर लौटने वाले थे, लेकिन तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार सुबह एमपीटी रिसॉर्ट के मैन...

एमपी कांग्रेस में घमासान : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बड़ा आरोप, इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखी चिट्ठी

इंदौर (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश कांग्रेस में घमासान जारी है। अब इसके दायरे में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आ गए हैं। इंदौर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय पर बड़ा आरोप लगाया और इसको लेकर एक पत्र भी लिखा। देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि उस समय तो मैंने कुछ नहीं कहा लेकिन इस अपमान के जवाब में मैंने एक पत्र लिखा और उसे दिग्विजय सिंह की जेब में रख दिया।   देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह को लिखे पत्र में कहा कि आपने बीजेपी के खिलाफ आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा था कि पहले लोकसभा, विधानसभा और वार्ड जीतो। मैं बताना चाहता हूं कि आप के उम्मीदवार अक्षय बम जो 3 महीने पहले सक्रिय थे, अब बीजेपी में हैं। राजा मंधवानी, पार्षद अर्चना राठौड़ भी भाजपा में शामिल हुए लेकिन मैं भाजपा के खिलाफ लगातार आंदोलन करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।  दरअसल दशहरे पर इंदौर में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसी दौरान देवेन्द्र यादव भी उनसे मिलने पहुंचे।...