बडवाह (निप्र) - भारतीय जनता पार्टी के नगर में विभिन्नन बुथ सम्मेलन आज पार्टी द्वारा आयोजित किये गए। इन सम्मेलनों में पार्टी के पन्ना प्रमुख, पन्ना समिति, बुथ पर बैठने वाले कार्यकर्ताओं और बुथ संभालने वाले कार्यकर्ताओं की सुची तैयार की गई। साथ ही मतदाताओं से संपर्क और उनको चिन्हीत करने का कार्य भी हुआ। विभिन्न वार्डो में नगर मंडल प्रभारी और पूर्व विधायक श्री भूपेंद्र आर्य, नगर मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह तोमर, राजेश जायसवाल, जे.पी जाट सहित अनेक नेताओं ने बुथों की कमान संभाली। इस अवसर पर बुथ क्रमांक 51 में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री आर्य ने कहा कि भाजपा ही है जिसने बाबा साहब अंबेडकर की जन्म स्थली को मंदिर का रूप दिया है, अन्यथा कांग्रेस ने हमेशा उपेक्षा ही है। मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह ने भाजपा के समरसता पर प्रकाश डाला। राजेश जायसवाल ने कहा कि भाजपा ही इस देव भूमि को भारत माता के रूप में पूजती है, अन्यथा कांग्रेस में तो एक ही माता है, जिनका नाम सोनिया माता है। जो देश की बजाय व्यक्ति पूजा में लगी हुई है। सम्मेलन में पूर्व पार्षद नरसिंग सुरागे, बुथ प्रमुख दिनेश कोठिया, भाजपा नेता कैलाश साहू, शेखर प्रजापत, एन.एस सोलंकी उपस्थित थे।
उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...
Comments
Post a Comment