Skip to main content

भक्तों ने भगवान महावीर मनोकामना सिद्धि विधान रचाया, कल चढ़ेगा निर्वाण लाड़ू

सनावद (निप्र) - भगवान महावीर मनोकामना सिद्धि विधान धन्य त्रयोदशी व चतुर्दशी के पावन अवसर पर श्री पार्श्वनाथ जिनालय (बड़े मंदिरजी) में बुधवार 3 नवंबर 2021 को रचाया गया। सन्मति काका ने बताया की  जिसके अंतर्गत प्रातः 7:00 बजे श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा,नित्य पूजन पश्चात जैन जगत की गणनी प्रमुख आर्यिका 105 ज्ञानमति माता जी की प्रमुख शिष्या 105 चंदना मति माताजी द्वारा रचित भगवान महावीर मनोकामना सिद्धि विधान किया गया जिसमें ज्योतिबाला पवन धनोते,संगम महेंद्र मुंसी,पुष्पा सुनील पावणा,अंजू पाटनी, किरण लश्करे, मंजुला भुच,सुनीता जैन,राजकुमारी बाई,व सुनीता लश्करे,रेखा जैन के द्वारा 108 अर्घ्य समर्पित कर पूजन किया गया। इस अवसर पर वीरेंद्र मुंसी, शुबोध बाई,हेमा जैन,अस्विनी चौधरी, मीना जटाले उपस्थित थी।

भगवान महावीर स्वामी का 2547 वां निर्वाण महोत्सव 4 नवम्बर गुरुवार प्रभात बेला में चढ़ेगा निर्माण लाड़ू

जैन धर्म के अंतिम शासन नायक 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का2547 वा निर्वाण महोत्सव 4 नवम्बर बुधवार कार्तिक अमावस्या के दिन मनाया जायेगा 
सन्मति काका ने बताया की इसी क्रम में सर्वप्रथम प्रातः5.30 बजे से श्रीजी का अभिषेक शान्ति धारा पश्चात सामुहिक पूजन किया जायेगा तत्पश्चात 7 बजे मंदिर में महावीर अष्टक एवम निर्माण कांड बोल कर निर्वाण लाड़ू चढ़ाएंगे ततपश्चात सुपार्श्वनाथ जैन मंदिर एवम आदिनाथ जैन छोटा जैन मंदिर में भी लाड़ू चढ़ाया जायेगा।
साथ ही  इस उपलक्ष्य में जैन धर्मावलंबी बहुत ही धूमधाम के साथ भगवान महावीर स्वामी का मोक्ष कल्याणक मनायेंगे ।इसी क्रम में सिद्धाचल पोदनपुरम णमोकार धाम एवम मोरटक्का जैन मंदिर व सिद्धक्षैत्र सिद्धवरकूट जी में भी लाड़ू चढ़ाया जायेगा।

Comments

Popular posts from this blog

लगातार ठिकाना बदल रहा आरोपी, मुंबई क्राईम ब्रांच की उज्जैन और ओंकारेश्वर में ताबड़तोड़ छापेमारी

उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...

हनुवंतिया रिसॉर्ट में रुके दंपती के जलाशय में मिले शव, जांच जारी

खंडवा (ब्यूरो) - पुनासा ब्लॉक स्थित मिनी गोवा कहे जाने वाले पर्यटन स्थल हनुमंतिया में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सोमवार को पानी पर तैरते हुए दो शव नजर आए, जिसे देख मौके पर मौजूद पर्यटन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मूंदी थाना पुलिस सहित बीड चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला गया। शवों की पहचान भगवान सिंह धाकड़ (66) और उनकी पत्नी सुनीता बाई (इंदौर निवासी) थे, जो रिलायंस कंपनी में जनरल मैनेजर पद से रिटायर हुए थे। वे पत्नी के साथ हनुवंतिया घूमने आए थे। जिन्होंने ऑनलाइन ही यहां की बुकिंग की थी और इस दौरान वे यहां बने कॉटेज में ही रुके थे।  हनुवंतिया में दंपती की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक भगवानसिंह का साला और भतीजा अपने परिवार के साथ हनुवंतिया पहुंचे। दंपती की दो बेटियां अमेरिका में डॉक्टर हैं। वे दोनों दो दिन के ट्रिप पर हनुवंतिया आए थे और सोमवार शाम को इंदौर लौटने वाले थे, लेकिन तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार सुबह एमपीटी रिसॉर्ट के मैन...

एमपी कांग्रेस में घमासान : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बड़ा आरोप, इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखी चिट्ठी

इंदौर (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश कांग्रेस में घमासान जारी है। अब इसके दायरे में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आ गए हैं। इंदौर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय पर बड़ा आरोप लगाया और इसको लेकर एक पत्र भी लिखा। देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि उस समय तो मैंने कुछ नहीं कहा लेकिन इस अपमान के जवाब में मैंने एक पत्र लिखा और उसे दिग्विजय सिंह की जेब में रख दिया।   देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह को लिखे पत्र में कहा कि आपने बीजेपी के खिलाफ आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा था कि पहले लोकसभा, विधानसभा और वार्ड जीतो। मैं बताना चाहता हूं कि आप के उम्मीदवार अक्षय बम जो 3 महीने पहले सक्रिय थे, अब बीजेपी में हैं। राजा मंधवानी, पार्षद अर्चना राठौड़ भी भाजपा में शामिल हुए लेकिन मैं भाजपा के खिलाफ लगातार आंदोलन करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।  दरअसल दशहरे पर इंदौर में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसी दौरान देवेन्द्र यादव भी उनसे मिलने पहुंचे।...