भोपाल, (स्टेट ब्यूरो) - कोरोना की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को मंत्रालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में फिलहाल कोई प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा। प्रदेश में आर्थिक गतिविधियां जारी रहेगी। अन्य सभी कार्यक्रम भी यथावत चलते रहेंगे लेकिन कहीं भी अनावश्यक भीड़ एकत्रित न हो, यह सुनिश्चित किए जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी चिंता की कोई बात नहीं है चिंता की कोई बात नहीं लेकिन सतर्कता बरतनी जरूरी है। सभी लोग मास्क लगाएं और शारीरिक दूरी का पालन करें। 15 से 18 वर्षो के बच्चों वैक्सिनेशन कार्यक्रम का अभियान चलेगा। बुजुर्गो के टीकाकरण को भी गति दी जाएगी।
उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...
Comments
Post a Comment