उत्तरी सर्द हवाओं ने फिर बढ़ाई ठिठुरन
भोपाल (स्टेट ब्यूरो) - मध्य प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाला कोई भी वेदर (मौसमी) सिस्टम फिलहाल सक्रिय नहीं है। हवा का रुख लगातार उत्तरी बना हुआ है। इस वजह से पूरे प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है। शुक्रवार से शीतलहर चलने के साथ ही नए वर्ष की शुरुआत (शनिवार) कड़ाके की ठंड में होने की संभावना है। गुरुवार को प्रदेश में सबसे कम सात डिग्री सेल्सियस तापमान गुना, ग्वालियर, सिवनी, रायसेन और धार में दर्ज किया गया। सागर, धार, उज्जैन में तीव्र शीतल दिन रहा। टीकमगढ़, भोपाल, मंडला, सिवनी, बैतूल, गुना, खंडवा, खरगोन, रायसेन, राजगढ़, रतलाम के अलावा छतरपुर जिले में नौगांव एवं खजुराहो में शीतल दिन रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को रायसेन, धार, सिवनी, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़कर आगे बढ़ने से बादल छंटने लगे हैं। मौसम साफ होने लगा है। साथ ही हवा का रुख भी उत्तरी बना हुआ है। उत्तर से आ रही सर्द हवाओं के चलते पूरे मध्य प्रदेश में रात का तापमान लगातार कम होने लगा है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शुक्रवार-शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर चलने की संभावना है। अगले दो दिन में रात के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। शुक्रवार से शीतलहर चलने के साथ ही नए वर्ष का आगाज कड़ाके की ठंड में होने के आसार एवं सागर जिलों में शीतलहर चलने की संभावना है। ग्वालियर, छतरपुर एवं दतिया जिलों में पाला पड़ने की भी आशंका है।
सुबह के समय कोहरे की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि सर्द हवाएं चलने से अगले तीन दिन में रात के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। इस दौरान सुबह के समय कोहरा छाने के भी आसार हैं।
शीतल दिन और तीव्र शीतल दिन
अजय शुक्ला के मुताबिक जब रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम हो। साथ ही दिन का तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस कम हो तो तीव्र शीतल दिन माना जाता है। यदि दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम हो तो शीतल दिन माना जाता है। न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने या रात का तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम होने पर शीतलहर घोषित की जाती है।
Comments
Post a Comment