शहर में पांच थाने होने के बावजूद भी नही लग रहा अपराधों पर अंकुश पुलिस की निष्क्रियता के कारण शहर में बढ़ते जा रहे अपराध- अनिल सिंह ठाकुर
देवास (पं रघुनंदन समाधिया) - पुलिस की निष्क्रियता के कारण शहर में अपराध बढ़ते जा रहे है। चोरों के हौसले बुलंद है। देवास जैसे छोटे से शांत शहर में पांच थाने होने के बाद भी आए दिन अपराध हो रहे है जो आश्चर्य का विषय है। पुलिस के कर्मचारी रात्रि गश्त के नाम पर ड्यूटी से नदारत रहते है। जिसके कारण आए दिन चोर बेखौफ चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। आश्चर्यजनक बात है कि रात्रि कफ्र्यू लग जाने के बाद भी चोरी होना मतलब चोर खुलेआम पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। उक्त बात नेशनल युनिटी ग्रुप के संस्थापक अनिल सिंह ठाकुर ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहीं। उन्होंने कहा कि शहर के कोतवाली, नाहर दरवाजा, औद्योगिक क्षेत्र में आये दिन चोरी की घटना हो रही है। लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा लगा रहे है। मप्र में ओमिक्रोन के बढ़ते हुए कहर के कारण रात 11 से सुबह 5 बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू लगा होने के बावजूद चोरी घटनाओं में निरंतर वृद्धि होना शर्मनाक है। सामाजिक संस्था नेशनल यूनिटी ग्रुप के सुनील सिंह ठाकुर, हटेसिंह दरबार, वीएस पाटीदार, नंदकिशोर जाट, जयसिंह, मोहन चौडिया, मनोहर लाल पटेल, रोहित उपाध्याय, गोलू प्रजापत, जितेन्द्र मारू, रवि ठाकुर, देवी सिंह दरबार, सत्यराज सिंह ठाकुर आदि ने पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह से मांग की है शहर में आए दिन बढ़ रहे अपराधो पर रोक लगाने हेतु कड़े नियम कानून बनाए, जिससे अपराध करने वालो पर पुलिस का डर बना रहे। रात्रिकालीन में शहर के सभी थानों में पुलिस की गश्ती सक्रिय की जावे, ताकि अपराधी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
Comments
Post a Comment