Skip to main content

अगले वर्ष ओलंपिक खेलों में और भी खेलों का बढ़ाया जाएगा - श्रीमंत विक्रमसिंह पवार

देवास (पं. रघुनंदन समाधिया) - नगर पालिक निगम द्वारा प्रायोजित एवं देवास जिला ओलंपिक संघ तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान तथा जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष श्रीमंत गायत्री राजे पवार विधायक के मार्गदर्शन में आयोजित खेल महोत्सव प्रथम जिला ओलंपिक खेल के समापन एवं पुरुस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि श्रीमंत विक्रमसिंह पवार अध्यक्ष देवास जिला कबडडी थे। अध्यक्षता चंद्रमौली शुक्ला कलेक्टर ने की। विशेष अतिथि के रूप में तत्कालीन महापौर सुभाष शर्मा, राम सोनी जिलाध्यक्ष युवामोर्चा,देवास थे। प्रारम्भ में अतिथियों का स्वागत नगर पालिक निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान, जिला ओलंपिक सचिव अनवर खान एवं हेमन्त सुवीर जिला खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने किया। आयोजन संबधी जानकारी अनवर खान ने दी। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि देवास में खिलाडिय़ों की कमी नहीं है यहां के खिलाडिय़ों ने शहर का का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किया है।मेरे पिता श्री स्व श्रीमंत तुकोजीराव पवार ने खेल मंत्री रहते हुए देवास जिले को कई सौगाते दी है।अगले वर्ष खेल महोत्सव  जिला ओलंपिक में और भी खेलों को बढ़ाया जाएगा। कार्यक्रम अध्यक्ष चंद्रमौली शुक्ला ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस खेल आयोजन में शहर के विभिन्न खेल संघों के कोच एवं पदाधिकारियों ने भी इस आयोजन में अपनी महत्ती भूमिका निभाई है।अगले वर्ष खेल महोत्सव के लिए बजट भी बढ़ाया जाएगा । विशेष अतिथि सुभाष शर्मा ने कहा कि श्रीमंत तुकोजीराव पवार ने सदैव देवास के खेलों के हित में अनेकों सौगाते देते हुए पुलिस लाईन में  खेल परिसर,भोपाल रोड़ इंडोर स्टेडियम सहित यहां के खिलाडिय़ों को बुनियादी सुविधाए भी दी है। देवास जिला कुश्ती संघ के सचिव अर्जुन यादव ने बताया कि खेल महोत्सव के अंतर्गत कुश्ती प्रतियोगिता में कुश्ती खिलाडिय़ों का श्रीमंत विक्रम सिंह पवार जी ने मुख्य अतिथि के रूप उत्साह वर्धन किया। अतिथियों द्वारा विभिन्न खेलों की विजेता उपविजेता कबड्डी, बास्केटबॉल, वालीबॉल, फुटबॉल,रग्बी, हैंडबॉल, सॉफ्टबॉल, डान्स,बालबेडमिंटन हॉकी, आदि खेलों की टीमों के खिलाडिय़ों को आकर्षक ट्रॉफी एवं पदक प्रदान किये।आयोजन समिति द्वारा अतिथियों को एवं जिला सचिव, कोच ,संयोजक एवं आयोजन समिति के सदस्यों को स्मृति चिन्ह प्रदान किये।इस अवसर पर जिले के विभिन्न खेलों के अध्यक्ष, सचिव,पदाधिकारी एवं कोच उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अरविंद त्रिवेदी ने किया।आभार ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष विष्णु वर्मा ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

लगातार ठिकाना बदल रहा आरोपी, मुंबई क्राईम ब्रांच की उज्जैन और ओंकारेश्वर में ताबड़तोड़ छापेमारी

उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...

हनुवंतिया रिसॉर्ट में रुके दंपती के जलाशय में मिले शव, जांच जारी

खंडवा (ब्यूरो) - पुनासा ब्लॉक स्थित मिनी गोवा कहे जाने वाले पर्यटन स्थल हनुमंतिया में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सोमवार को पानी पर तैरते हुए दो शव नजर आए, जिसे देख मौके पर मौजूद पर्यटन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मूंदी थाना पुलिस सहित बीड चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला गया। शवों की पहचान भगवान सिंह धाकड़ (66) और उनकी पत्नी सुनीता बाई (इंदौर निवासी) थे, जो रिलायंस कंपनी में जनरल मैनेजर पद से रिटायर हुए थे। वे पत्नी के साथ हनुवंतिया घूमने आए थे। जिन्होंने ऑनलाइन ही यहां की बुकिंग की थी और इस दौरान वे यहां बने कॉटेज में ही रुके थे।  हनुवंतिया में दंपती की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक भगवानसिंह का साला और भतीजा अपने परिवार के साथ हनुवंतिया पहुंचे। दंपती की दो बेटियां अमेरिका में डॉक्टर हैं। वे दोनों दो दिन के ट्रिप पर हनुवंतिया आए थे और सोमवार शाम को इंदौर लौटने वाले थे, लेकिन तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार सुबह एमपीटी रिसॉर्ट के मैन...

एमपी कांग्रेस में घमासान : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बड़ा आरोप, इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखी चिट्ठी

इंदौर (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश कांग्रेस में घमासान जारी है। अब इसके दायरे में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आ गए हैं। इंदौर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय पर बड़ा आरोप लगाया और इसको लेकर एक पत्र भी लिखा। देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि उस समय तो मैंने कुछ नहीं कहा लेकिन इस अपमान के जवाब में मैंने एक पत्र लिखा और उसे दिग्विजय सिंह की जेब में रख दिया।   देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह को लिखे पत्र में कहा कि आपने बीजेपी के खिलाफ आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा था कि पहले लोकसभा, विधानसभा और वार्ड जीतो। मैं बताना चाहता हूं कि आप के उम्मीदवार अक्षय बम जो 3 महीने पहले सक्रिय थे, अब बीजेपी में हैं। राजा मंधवानी, पार्षद अर्चना राठौड़ भी भाजपा में शामिल हुए लेकिन मैं भाजपा के खिलाफ लगातार आंदोलन करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।  दरअसल दशहरे पर इंदौर में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसी दौरान देवेन्द्र यादव भी उनसे मिलने पहुंचे।...