देवास (पं रघुनंदन समाधिया) - वार्ड क्रमांक 12 चाणक्यपुरी कॉलोनी पानी की टंकी के पास स्थित पार्क हेतु आरक्षित भूमि पर विकसित किया जाकर साफ-सफाई कर बाउंड्री वाल का निर्माण किए जाने हेतु कई बार रहवासियों द्वारा नगर पालिका निगम देवास से निवेदन किया गया। करीब दो-तीन बार महापौर एवं स्थानीय विधायक द्वारा भी भूमि पूजन किया जा चुका था, तदोपरांत भी कोई कार्य नहीं हुआ। तब जाकर न्यायालय की शरण लेकर एक परिवाद आयुक्त नगर पालिक निगम देवास के विरुद्ध न्यायालय श्रीमान अध्यक्ष महोदय जन लोक उपयोगी लोक अदालत देवास के समक्ष अभिभाषक राजेश जायसवाल ने दावा पेश किया। तब जाकर न्यायालय के आदेशानुसार कार्य प्रारंभ हुआ तथा बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ। जिससे आसपास के सभी रहवासी काफी खुश है। अपने बच्चों को खेलने-कूदने और व्यायाम करने का लुफ्त उठा सकेंगे। रहवासियों द्वारा अच्छे कार्य की सराहना करते हुए अभिभाषक राजेश जायसवाल को धन्यवाद प्रेषित करते हुए सभी ने न्यायालय के प्रति अपनी गहरी आस्था प्रकट की तथा आभार व्यक्त किया।
उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...
Comments
Post a Comment