देवास (पं रघुनंदन समाधिया) - भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राखी झालानी ने प्रदेश अध्यक्ष माया नरोलिया, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार एवं जिले के सभी विधायकों एवं वरिष्ठजनों की सहमती से महिला मोर्चा जिला देवास की कार्यकारिणी घोषित की। जिसमें उपाध्यक्ष गायत्री पंचोली सुन्द्रेल, संगीता यादव नेमावर,उषा पुराणिक देवास, शोभा नायक देवास, महामंत्री लक्ष्मी ग्रेवाल बागली, वीणा महाजन देवास, मंत्री उषा शर्मा खातेगांव, शीला बडोदिया कन्नौद, रीना सोलंकी बागली, अंजु चौहान बरोठा, प्रिया अग्रवाल सोनकच्छ, कार्यालय मंत्री लता जायसवाल देवास, मीडिया प्रभारी रितु सावनेर देवास, कोषाध्यक्ष रेशु गुप्ता देवास, सोशल मीडिया प्रभारी मीना भावलकर देवास को नियुक्त किया ।
उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...
Comments
Post a Comment