बड़वाह (निप्र) - भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी व मंडल अध्यक्षों की घोषणा सोमवार शाम को हुई। जिसमें शहर की रजनी भंडारी को जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष और विमला चौधरी को नगर मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया। यह नियुक्ति संगठन के वरिष्ठ के दिशा-निर्देश अनुसार महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सरिता पाटीदार द्वारा की गई। श्रीमती भंडारी व श्रीमती चौधरी की इस नियुक्ति पर क्षेत्रीय विधायक सचिन बिरला, जिला महामंत्री महीम ठाकुर, मंडल अध्यक्ष चंद्रपालसिंह तोमर, जिला मंत्री दीपक ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्र सुराणा, राकेश गुप्ता, रोमेश विजयवर्गीय, सीटू राजपाल, रवि ऐरन, निखिलेश खंडेलवाल, महेंद्र अमई, गणेश चौधरी आदि ने हर्ष जताकर उन्हें बधाइयां प्रेषित की।
उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...
Comments
Post a Comment