देवास (पं रघुनंदन समाधिया) - आजादी का अमृत महोत्सव अन्तर्गत भोपाल चैराहा स्थित शिवाजी पार्क मे वीर शिवाजी की प्रतिमा का स्वच्छ जल से स्नान कराकर माल्यार्पण कर तथा स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के अन्तर्गत सम्पूर्ण शिवाजी पार्क मे व आस-पास के क्षेत्र मे टी.आर. त्रेहन कंस्ट्रक्शन ग्रुप के पदाधिकारियो व कर्मचारियो तथा आम नागरिको एवं निगम से संबंधित टीम डिवाईन के द्वारा श्रमदान के साथ सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेष देते हुये श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर आजादी के दौरान देश के स्वतंत्रता सैनानियो ने अपने प्राण तक न्यौछावर कर देश को आजादी दिलाने मे अहम भूमिका निभाई ऐसे भारत देश के रक्षक सैनानियो को याद किया गया। प्रतिमा पर माल्यार्पण पश्चात पुष्प वर्षा कर श्रमदान मे उपस्थित नागरिको को प्रसाद का वितरण भी किया गया।
उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...
Comments
Post a Comment