Skip to main content

सनावद में एग्रो बेस्ड फ़ूड क्लस्टर का मप्र शासन के दो मंत्रियों ने किया भूमिपूजन

सनावद - (सन्मति जैन) - प्रदेश के कृषि मंत्री  कमल पटेल और उद्योग मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने सनावद में 6.779 हेक्टेयर में बनने वाले एग्रो बेस्ड फ़ूड क्लस्टर का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर प्रदेश के कृषि मंत्री पटेल ने कहा कि खरगोन जिले के सर्वांगीण विकास में कोई कमी नहीं रहने देंगे। जैसा कि शासन ने पिछले 75 दिनों में किया है। शासन ने अभी हाल ही में बड़वाह के काटकूट क्षेत्र में 80 गांवो की उद्धवहन सिंचाई योजना स्वीकृत की है। इस सिंचाई योजना से 12 हजार हेक्टेयर भूमि को सिंचित करने का लक्ष्य है। शासन ने इस योजना के लिए 2863 करोड़ रुपये स्वीकृत करते हुए टेंडर जारी कर दिए है। शीघ्र ही इसका भूमिपूजन कार्यक्रम होगा। साथ ही भारत शासन और मप्र शासन द्वारा लगातार विकास के कार्य किये जा रहे है। शासन ने हाथ में लौटा ले जाने की प्रथा को दूर करने के लिए शौचालय बनाये है। इस कार्य में हम शत प्रतिशत सफल हुए है। वहीं गरीबों के मकानों का निर्माण कार्य एक अन्य उपलब्धि है। अब शासन गांव के लोगांे को भी उद्योग औए व्यवसाय की दिशा में ले जाने की दिशा में बढ़ रहे है।
      
 भूमिपूजन कार्यक्रम में प्रदेश के उद्योग मंत्री सखलेचा ने संबोधित करते हुए कहा कि इस फूड क्लस्टर में कई इंडस्ट्रीज की स्थापना की संभावना है। इस क्लस्टर के लिए भारत सरकार द्वारा 5 करोड़ और बाकी के 4.68 करोड़ रुपये मप्र शासन प्रदान कर रही है। इस स्वीकृत 968.83 लाख़ से क्लस्टर को विकसित किया जाएगा। भारत शासन आत्मनिर्भर भारत योजना से ये प्रयास कर रही है कि चायना के उत्पाद के स्थान पर हमारे में प्रोडक्ट का प्रचलन बढ़े। इसके लिए भारत शासन ने 13 नए क्लस्टर बनाये है जिसमें सनावद का एग्रो बेस्ड फूड क्लस्टर एक है। इसी तरह 7 अन्य क्लस्टर शीघ्र तैयार किये जा रहे है।

कपास जाएगा और कपड़ा बाहर निकलेगा
     उद्योग मंत्री सखलेचा ने खरगोन के संदर्भ में कहा कि यहां कपास का प्रोडक्शन बहुत अधिक होता है और मीले कही और है इससे लागत बढ़ जाती है। इसके लिए खरगोन में टेक्सटाइल पार्क विकसित किया जाएगा। जहां कपास पार्क के अंदर जाएगा और कपड़ा बनकर बाहर आएगा। साथ ही कोई व्यक्ति गारमेंट का काम करना चाहता है और 1 करोड़ रुपये तक लगा सकता है तो उसे शासन की नीति के तहत 40 प्रतिशत अनुदान के अलावा 2 हजार रूपये प्रति कर्मचारी को शासन द्वारा दिया जाएगा। इसी तरह 10 करोड़ रुपये इन्वेस्ट करने वाले उदयोग के लिए 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा।

उद्योगों को जमीन बिजली और पानी उपलब्ध कराएंगे
      उद्योग मंत्री सखलेचा ने आगे कहा कि मप्र शासन ने निर्धारित किया है कि प्रदेश में किसी भी उद्योग के लिए जमीन, बिजली और पानी उपलब्ध कराएंगे। उद्योग लगाने के इच्छुक व्यक्ति को सिर्फ मशीनरी, टेक्नोलॉजी और यंत्रो के लिए खर्च करना होगा। 

इन्होंने भी किया संबोधित
कार्यक्रम में खंडवा के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ,खरगोन-बड़वानी सांसद  गजेन्द्रसिंह पटेल और और बड़वाह के विधायक सचिन बिरला तथा पूर्व महिला आयोग सदस्य सुश्री ज्योति येवतिकर ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में बड़वाह के पूर्व विधायक हितेंद्र सिंह सोलंकी, भगवानपुरा के पूर्व विधायक जमुना सिंह सोलंकी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारम्भ में उद्योग विभाग के महाप्रबंधक श्री एसएस मंडलोई ने क्लस्टर की योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Comments

Popular posts from this blog

लगातार ठिकाना बदल रहा आरोपी, मुंबई क्राईम ब्रांच की उज्जैन और ओंकारेश्वर में ताबड़तोड़ छापेमारी

उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...

हनुवंतिया रिसॉर्ट में रुके दंपती के जलाशय में मिले शव, जांच जारी

खंडवा (ब्यूरो) - पुनासा ब्लॉक स्थित मिनी गोवा कहे जाने वाले पर्यटन स्थल हनुमंतिया में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सोमवार को पानी पर तैरते हुए दो शव नजर आए, जिसे देख मौके पर मौजूद पर्यटन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मूंदी थाना पुलिस सहित बीड चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला गया। शवों की पहचान भगवान सिंह धाकड़ (66) और उनकी पत्नी सुनीता बाई (इंदौर निवासी) थे, जो रिलायंस कंपनी में जनरल मैनेजर पद से रिटायर हुए थे। वे पत्नी के साथ हनुवंतिया घूमने आए थे। जिन्होंने ऑनलाइन ही यहां की बुकिंग की थी और इस दौरान वे यहां बने कॉटेज में ही रुके थे।  हनुवंतिया में दंपती की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक भगवानसिंह का साला और भतीजा अपने परिवार के साथ हनुवंतिया पहुंचे। दंपती की दो बेटियां अमेरिका में डॉक्टर हैं। वे दोनों दो दिन के ट्रिप पर हनुवंतिया आए थे और सोमवार शाम को इंदौर लौटने वाले थे, लेकिन तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार सुबह एमपीटी रिसॉर्ट के मैन...

एमपी कांग्रेस में घमासान : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बड़ा आरोप, इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखी चिट्ठी

इंदौर (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश कांग्रेस में घमासान जारी है। अब इसके दायरे में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आ गए हैं। इंदौर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय पर बड़ा आरोप लगाया और इसको लेकर एक पत्र भी लिखा। देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि उस समय तो मैंने कुछ नहीं कहा लेकिन इस अपमान के जवाब में मैंने एक पत्र लिखा और उसे दिग्विजय सिंह की जेब में रख दिया।   देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह को लिखे पत्र में कहा कि आपने बीजेपी के खिलाफ आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा था कि पहले लोकसभा, विधानसभा और वार्ड जीतो। मैं बताना चाहता हूं कि आप के उम्मीदवार अक्षय बम जो 3 महीने पहले सक्रिय थे, अब बीजेपी में हैं। राजा मंधवानी, पार्षद अर्चना राठौड़ भी भाजपा में शामिल हुए लेकिन मैं भाजपा के खिलाफ लगातार आंदोलन करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।  दरअसल दशहरे पर इंदौर में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसी दौरान देवेन्द्र यादव भी उनसे मिलने पहुंचे।...