देवास (पं रघुनंदन समाधिया) - जिला जेल देवास में बंदियों के लिए आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत सांस्कृति कार्यक्रमों व जेल खेल प्रतियोगिता का आयोजन विगत पांच दिनों से चल रहा था। जिसका समापन शनिवार को सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ। जेल अधीक्षक हिमानी मनवारे एवं जेलर जवाहर सिंह मंडलोई ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीजी अरविंद कुमार, डीआईजी संजय पांडेय, डीआईजी यूपी सिंह लॉ एवं एएसपी मंजीत सिंह चावला थे। अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती जी के चित्र के समीप दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन का सिलसिला प्रारंभ हुआ। जिसमें जेल की महिला एवं पुरुष कैदियों ने देशभक्ति एवं सांस्कृतिक गीतो पर शानदार प्रस्तुतियां दी और अपनी अंदर की प्रतिभा को दर्शाया। खेल महोत्सव के अंतर्गत बंदियों ने शतरंज, केरम, कबड्डी, वालीबॉल, रंगोली, मेहंदी, चित्रकला आदि अन्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम पश्चात अतिथियों ने प्रतियोगिता के विजेता कैदियों को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया।
उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...
Comments
Post a Comment