देवास (पं रघुनंदन समाधिया) - सर्वविदित है कि 06 फरवरी 22 को स्वर साम्राज्ञी, भारत रत्न से सम्मानित, स्वर कोकिला लता मंगेशकर का दुखद निधन हो गया एवम गीत-संगीत के क्षेत्र में बहुत बड़ी क्षति हुई है। उस महान कलाकार को गीतांजलि सिंगिंग ग्रूप देवास अपनी संगीत स्वरांजली (उन्हीं के गाये कुछ चुनिंदा गीतों द्वारा) 12 फरवरी 2022, शनिवार को विवेकानंद उद्यान, सयाजी द्वार पर सायं 6 से 8 बजे तक अर्पित करने जा रहा हैं। इस अवसर पर गीतांजलि ग्रुप समस्त संगीत प्रेमी कलाकारों से अपील करता है कि नियत स्थान पर पहुंचकर लता मंगेशकर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अवश्य प्रदान करें। कृपया समय का विशेष ध्यान रखें एवम श्रद्धांजलि स्थल पर कोविड की समस्त गाइड लाईन का पालन अवश्य करें।
उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...
Comments
Post a Comment