देवास (पं रघुनंदन समाधिया) - वार्ड क्रमांक 16 की पार्षद श्रीमती सावित्री मोहनलाल शर्मा ने वार्ड के बिंजाना व संजय नगर की पानी निकासी के कारण उत्पन्न हुई समस्या के निराकरण को लेकर नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर बताया कि बिंजाना मे मुख्य मार्ग पर लम्बे समय से पानी निकासी की समस्या बनी हुई है। वार्ड का गन्दा पानी मुख्य मार्ग पर जमा हो जाता है, जिससे आने जाने वालो को समस्या होती है। नालियों का गंदा पानी रहवासियों के घरों मे घुस जाता है। कीचड़ के कारण रोड़ पर फिसलन होती है। जिससे दुर्घटनाएं हो रही है। वार्डवासियों ने गन्दे पानी की निकासी के लिए पहले भी कई बार शिकायत की, परन्तु आज तक कोई निराकरण नही हो पाया। लोगो के द्वारा सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की गई, परंतु कोई हल नही निकला। पार्षद ने वार्ड की समस्या को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया था। श्रीमती शर्मा ने निगम आयुक्त को बताया की वॉर्ड की मुख्य मार्ग भी जलजमाव की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए।
उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...
Comments
Post a Comment