देवास (पं रघुनंदन समाधिया) - जिले से 7 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत चंदाना छायन के लोगों को मुख्यधारा से जोडऩे के लिए ई श्रमिक कार्ड बनाए जा रहे हैं। आदिम जाति महासंघ जिला अध्यक्ष ईश्वर चौहान ने बताया कि गांव के लोगों को असुविधा ना हो इसलिए चंदाना पंचायत के दोनों ग्रामों में जाकर शिविर पिछले 6 दिनों से लगाया गया है और गांव के लोगों के श्रमिक कार्ड बना कर घर घर ईश्वर सिंह के द्वारा पहुंचाए जा रहे हैं। जिनके खाते नहीं खुले हैं उनके खाते भी खोले जा रहे हैं। गौरतलब है कि गांव के लोग ज्यादा शिक्षित ना होने की वजह से कार्ड बनाने के चक्कर में इधर उधर घूमते रहते हैं और परेशान होते हैं। इसलिए ईश्वर सिंह द्वारा इन लोगों की मदद करने का अनूठा प्रयास किया जा रहा है, और उनके बैंक खाते आधार अपडेट और श्रमिक कार्ड उनके घर जाकर बनाए जा रहे हैं। कार्ड बनाने की प्रक्रिया में अफजल पटेल का विशेष सहयोग मिल है।
उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...
Comments
Post a Comment