देवास (पं रघुनंदन समाधिया) - अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् का 54 वा प्रांत अधिवेशन, स्वराज नगर में 14–15फरवरी 2022 संपन्न होने जा रहा है। इस अधिवेशन में प्रदर्शनी के माध्यम से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् द्वारा वर्ष भर में किए गए कार्यों को प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया जाता है। साथ ही स्वराज 75 वर्ष"अमृत महोत्सव"की विषयवस्तु पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जिसका उद्घाटन 14 फरवरी को प्रातः 11बजे होगा। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक गायत्री राजे पंवार करेगी। इस कार्यक्रम में समस्त सामाजिक जन आमंत्रित है। उक्त जानकारी नगर मंत्री राजेश्वर यादव ने दी।
उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...
Comments
Post a Comment