देवास (पं रघुनंदन समाधिया) - सूर्योदय को देखने के लिये उससे पहले उठना पड़ता है। इसी प्रकार अच्छे परिणाम पाने के लिए परीक्षा की पूर्व से ही तैयारी करना होती है। बिना परिश्रम के सफलता प्राप्त नहीं हेाती है। परीक्षा एक ऐसा महायज्ञ है जिसमें हमें पूरी तन्मयता से विषयों की आहूति देना है। मार्कशीट के रूप में प्राप्त परिणाम जीवनभर काम आता है। कई बार परीक्षा परिणाम से जीवन की दशा और दिशा बदल जाती है। श्रेष्ठ परिणाम के लिये अध्ययन में समग्रता होना चाहिये। परीक्षा की तैयारी में कभी भी शार्टकट नहीं अपनाएं। परीक्षा पूर्व मस्तिष्क में नकारात्मक विचार न आने दें। परीक्षा की तैयारी सकारात्मक भावों से करें। अपने आत्म विश्वास में कमी नहीं आने दें। आपने जो पढ़ा है उस पर विश्वास रखें। लेकिन परीक्षा के दौरान अति आत्मविश्वास से बचें। उत्तर लिखना एक कला है। उत्तर सारगर्भित होना चाहिये। शब्द सीमा का ध्यान रखें। अनावश्यक अधिक लिखने पर अंक तो निर्धारित ही प्राप्त होते हैं पर बहुमूल्य समय व्यर्थ जाता है। शा. महारानी चिमनाबाई क.उ.मा.वि. देवास में बोर्ड परीक्षा देने वाली छात्राओं को परीक्षा की तैयारी के लिए उत्प्रेरणा देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी एच.एल. खुशाल ने उक्त विचार व्यक्त करते हुए उपस्थित छात्राओं से अनुरोध किया कि बीता हुआ समय लौट कर नहंी आता है इसलिए आलस्य का त्याग करें। प्राचार्य दिव्या निगम ने परीक्षा के दौरान स्वास्थ्य को भी महत्वपूर्ण बताया। स्वस्थ्य शरीर में स्वस्थ्य मस्तिष्क निवास करता है को उद्घाटित करते हुए कहा कि जीवन शैली को प्रकृति के अनुकूल रखें। किसी तरह का तनाव नहीं रखें, क्योंकि तनाव की स्थिति में हम अपने मस्तिष्क पर नियंत्रण नहीं रख पाते हैं। उत्प्रेरणा कार्यक्रम में डॉ. विनिता शर्मा, संजय जोशी, अमृता चौधरी, आदिल पठान, प्रवीण जादौन, राजेश तिवारी ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर नरेन्द्र शर्मा, बी.एल.भाटी, सविता पंवार, वर्षा शर्मा,मनोहर सोलंकी, दिनेश चौधरी आदि शिक्षक उपस्थित थे। भूमिका मनोज बजाज ने प्रस्तुत की। संचालन नीलम पटेरिया ने किया तथा आभार वेदना चौधरी ने माना। कार्यक्रम संयोजक प्रसून पंड्या थे।
उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...
Comments
Post a Comment