देवास (पं रघुनंदन समाधिया) - भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला देवास द्वारा प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के अनुमोदन पश्चात गत दिवस जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई । जिला कार्यकारिणी में भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, हाटपिपलिया विधायक मनोज चौधरी, खातेगांव विधायक आशीष शर्मा, बागली विधायक पहाड़ सिंह कन्नौजे, पूर्व मंत्री दीपक जोशी, पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत एवं भाजपा जिला महामंत्री राजेश यादव की अनुसंशा पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष राम सोनी ने सतीश चौहान को भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया। श्री चौहान ने महाविद्यालय में अध्ययन के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। इनकी नियुक्ति पर सभी इष्टमित्रों, समाजजन एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त कर संगठन का आभार व्यक्त
उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...
Comments
Post a Comment