युवाओ को लेनी होगी जिम्मेदारी, मोदीजी के नेतृत्व में भारत का विदेशों में मान-सम्मान बढ़ा - सांसद श्री पाटिल
सनावद (निप्र) - पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में युवाओं को बड़ी जिम्मेदारी का निर्वाह करने के लिए आगे आना होगा। विद्यार्थी नवरोपित पौधों की सुरक्षा और पोषण की जिम्मेदारी लें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर शनिवार को शासकीय महाविद्यालय में आयोजित वृक्षारोपण समारोह में सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने ये विचार व्यक्त किए। सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनहितकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी दी और कहा कि मोदीजी के नेतृत्व में भारत का विदेशों में मान-सम्मान बढ़ा है। विधायक सचिन बिरला ने कहा कि मोदीजी के नेतृत्व में भारत तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर है। मोदीजी ने देश को स्वच्छता का मंत्र दिया। मोदीजी की प्रेरणा से स्वच्छता अभियान एक आंदोलन का रुप धारण कर चुका है। समारोह का आयोजन भरतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित किया गया। भाजयुमो नगर मंडल अध्यक्ष यश गोधा ने बताया कि मोदीजी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस तारतम्य में शासकीय महाविद्यालय परिसर में अतिथियों व विद्यार्थियों ने वृक्षारोपण किया।
समारोह को भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री दिनेश शर्मा,जिला महामंत्री महिम ठाकुर, पूर्व नपाध्यक्ष रामचरण कुशवाह, ज्योति येवतीकर,अमिता मंत्री, कमल बिर्ला ने भी संबोधित किया और मोदीजी की राष्ट्र निर्माण की योजनाओं पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के लिए युवाओं को सक्रिय होने का आव्हान किया। इस अवसर पर मीसा बंदी कैलाश जटाले,जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश साद,नगरपालिका के नेता प्रतिपक्ष गजेंद्र उपाध्याय,भाजपा महामंत्री महिम ठाकुर,जनपद सदस्य जय करोड़ा, नगर मंडल अध्यक्ष श्याम पुरोहित,पार्षद गंगाभारती शर्मा,पूजा परिहार,ममता वर्मा,दुर्गा माली,अश्विनी चौधरी,बंटी राठौर,राजेश अंजने,महफूज खान,राहुल हिरोड़िया,रमेश बिर्ला,प्रभात उपाध्याय,कौशल्या पंडित,मीना राठौर,अनिता बंसल,संजय राठौर सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राजा सोनी ने किया। आभार प्रदर्शन यश गोधा ने किया।
Comments
Post a Comment