कांटाफोड़ (राजेंद्र तंवर) - शारदीय नवरात्र के शुभ अवसर पर नगर के मुखर्जी चौक स्थित मां सप्तश्रृंगी के दरबार व नगर के बस स्टैंड स्थित मां राजराजेश्वरी के दरबार में हर दिन छोटी कन्याओं के द्वारा गरबे की प्रस्तुति दी जा रही है। रोजाना शाम के समय मंदिरों में माता भक्तों का ताता लग रहा है। रोजाना विद्वान पंडितों के द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ महा आरती का आयोजन भी किया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष नगर के दोनों प्राचीन मंदिरों में जन सहयोग से नवरात्र के महापर्व का आयोजन किया जाता है जिसमें शुरुआती दिन से रोजाना कन्याओं के द्वारा गरबा नृत्य प्रस्तुत किया जाता है। मां सत्संगी के दरबार में रोजाना कन्या भोज का आयोजन भी होता है। दोनों ही माता के दरबार आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाए गए हैं।
उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...
Comments
Post a Comment