Skip to main content

ओंकारेश्वर चुनाव की मतगणना: परिषद में भाजपा का दबदबा, 15 में से 9 वार्डों में जीते पार्षद; कांग्रेस को 6

 


ओंकारेश्वर (निप्र) - मध्य प्रदेश के जिला खंडवा में मतगणना कार्य में लगे अधिकारी- कर्मचारी, प्रत्याशी, दलों के अभिकर्ता और सुरक्षाकर्मियों के अलावा किसी को भी केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। मुख्य द्वार पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। आवश्यक जांच और एंट्री कार्ड के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। मतगणना केंद्र से 500 मीटर की दूरी पर दोनों ही दलों के नेता व समर्थकों के अलावा हम लोगों की भीड़ जमा हो चुकी है। नगर परिषद में भाजपा का कब्जा हो गया है। यहां के कुल 15 में से 9 वार्डों में भाजपा के पार्षद जीत गए हैं। छह वार्डों में कांग्रेस के उम्मीदवार जीते हैं। यहां सबसे पहले कांग्रेस ने खाता खोला। वार्ड 7 से कांग्रेस की चंपा जीजी ने जीत दर्ज की। वार्ड 12 में मामला टाई हो गया। यहां भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशी को 86-86 वोट मिले। वाद में पर्ची से कांग्रेस के रोमी चौकसे ने जीत दर्ज की। 15 वार्डों के करीब 6 हजार वोट की गणना सुबह 9 बजे से नए बस स्टैंड शासकीय स्कूल में शुरू हुई थी। मतगणना से पूर्व भाजपा-कांग्रेस दोनों पार्टियां जीत का दावा कर रही है। बीजेपी जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल ने पूर्व के चुनाव की तरह 12 वार्ड जीतने का अनुमान लगाया है। कांग्रेस नेता उत्तमपालसिंह का दावा था कि बहुमत के साथ कांग्रेस की नगर सरकार होगी। 8 से 9 वार्ड में जीत पक्की है। वार्ड नंबर 7 से कांग्रेस प्रत्याशी चंपा जीजी 96 वोट से जीत गई है। कांग्रेस की चंपा जीजी को 257 व भाजपा की रूक्मिणी को 161 वोट मिले है। चंपा जीजी ने 96 वोट के अंतर से जीत दर्ज की है।

बता दें कि, भाजपा सरकार इस तीर्थनगरी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए महाकाल कोरिडोर की तर्ज पर आदि गुरू शंकराचार्य की आदमकद प्रतिमा स्थापित कर रही है। वही, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नर्मदा आरती की थी। ओंकारेश्वर में सड़क, सीवरेज, अतिक्रमण, रोजगार जैसे स्थानीय मुद्दे भी है। कई वार्डों में भाजपा से बागी नेता भी चुनाव लड़ रहे है। पिछली परिषद भाजपा की रही थी, तब कांग्रेस के हिस्से में 15 में से 3 वार्ड आए थे। इस बार अध्यक्ष का चुनाव सीधे पार्षद करेंगे।

एक नजर परिणामो पर 

  • वार्ड  1 से बीजेपी के राकेश ढाकसे 272 वोट के अंतर से जीते
  • वार्ड  2 से बीजेपी की गीताबाई केवट 56 वोट से जीती
  • वार्ड 3 से बीजेपी की संगीता गवले 49 वोट से जीती हैं
  • वार्ड  4 से बीजेपी के अजयसिंह मंडवार 61 वोट से जीते
  • वार्ड 6 से बीजेपी की अनिता चौहान 44 वोट से जीती
  • वार्ड  10 से बीजेपी की राधा सुनील सोने ने 110 वोट के अंतर से जीत दर्ज की
  • वार्ड 11 से बीजेपी के अखिलेश दीक्षित 48 वोट के अंतर से जीते
  • वार्ड 5 से कांग्रेस की छंदई बाई 48 वोट से जीत गई हैं
  • वार्ड 9 से कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण सेठ 9 वोट से जीत गए हैं

Comments

Popular posts from this blog

लगातार ठिकाना बदल रहा आरोपी, मुंबई क्राईम ब्रांच की उज्जैन और ओंकारेश्वर में ताबड़तोड़ छापेमारी

उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...

हनुवंतिया रिसॉर्ट में रुके दंपती के जलाशय में मिले शव, जांच जारी

खंडवा (ब्यूरो) - पुनासा ब्लॉक स्थित मिनी गोवा कहे जाने वाले पर्यटन स्थल हनुमंतिया में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सोमवार को पानी पर तैरते हुए दो शव नजर आए, जिसे देख मौके पर मौजूद पर्यटन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मूंदी थाना पुलिस सहित बीड चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला गया। शवों की पहचान भगवान सिंह धाकड़ (66) और उनकी पत्नी सुनीता बाई (इंदौर निवासी) थे, जो रिलायंस कंपनी में जनरल मैनेजर पद से रिटायर हुए थे। वे पत्नी के साथ हनुवंतिया घूमने आए थे। जिन्होंने ऑनलाइन ही यहां की बुकिंग की थी और इस दौरान वे यहां बने कॉटेज में ही रुके थे।  हनुवंतिया में दंपती की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक भगवानसिंह का साला और भतीजा अपने परिवार के साथ हनुवंतिया पहुंचे। दंपती की दो बेटियां अमेरिका में डॉक्टर हैं। वे दोनों दो दिन के ट्रिप पर हनुवंतिया आए थे और सोमवार शाम को इंदौर लौटने वाले थे, लेकिन तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार सुबह एमपीटी रिसॉर्ट के मैन...

एमपी कांग्रेस में घमासान : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बड़ा आरोप, इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखी चिट्ठी

इंदौर (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश कांग्रेस में घमासान जारी है। अब इसके दायरे में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आ गए हैं। इंदौर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय पर बड़ा आरोप लगाया और इसको लेकर एक पत्र भी लिखा। देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि उस समय तो मैंने कुछ नहीं कहा लेकिन इस अपमान के जवाब में मैंने एक पत्र लिखा और उसे दिग्विजय सिंह की जेब में रख दिया।   देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह को लिखे पत्र में कहा कि आपने बीजेपी के खिलाफ आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा था कि पहले लोकसभा, विधानसभा और वार्ड जीतो। मैं बताना चाहता हूं कि आप के उम्मीदवार अक्षय बम जो 3 महीने पहले सक्रिय थे, अब बीजेपी में हैं। राजा मंधवानी, पार्षद अर्चना राठौड़ भी भाजपा में शामिल हुए लेकिन मैं भाजपा के खिलाफ लगातार आंदोलन करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।  दरअसल दशहरे पर इंदौर में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसी दौरान देवेन्द्र यादव भी उनसे मिलने पहुंचे।...