बड़वाह (निप्र) - बगैर कोई नोटिस देकर केवल मौखिक सुचना पर हटाए नर्मदा मालवा गम्भीर लिंक परियोजना संघ के करीब 40 कर्मचारीयो की अनिश्चितकालीन हड़ताल नववे दिन भी जारी रही| शनिवार को विधायक सचिन बिरला धरना स्थल पर पहुंचे| जहा उन्होंने करीब एक घंटे तक कर्मचारियों से चर्चा करने के बाद पम्पिंग स्टेशन का अवलोकन भी किया| इस दौरान विधायक को पता चला कि पूरी परियोजना में करीब 200 कर्मचारी होना चाहिए, लेकिन कम्पनी द्वारा मात्र 40-45 कर्मचारियों से ही कार्य करवाया जा रहा है| विधायक ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तुरंत ही एनवीडीए के ज़िम्मेदार से चर्चा की तो उन्होंने स्वीकार किया कि वर्तमान में 40-45 कर्मचारी है, साथ ही उन्होंने कहा कि हम पावर लिंक कम्पनी को ब्लैक लिस्ट करने की तैयारी कर चुके है| विधायक ने कहा कि विषय केवल कम्पनी एवं एनवीडीए का है, लेकिन इस परियोजना में 70 मजदूर जो कार्य कर रहे थे, उसमे से बडवाह के करीब 40 से अधिक मजदूर आसपास के क्षेत्र के ही है| यहा के स्थाई लोगो को हटा कर उनका रोजगार छिन लिया है| यह वह लोग है जिनकी जमीन गई है, जिनके खेत के पास से परियोजना निकली है, वही परिवार वालो को यहा पर नोकरी दी थी, लेकिन यह कम्पनी ने उन्हें हटा दिया है| इसलिए यहा के 40 से अधिक मजदूर धरने पर बैठे हुए है, और अब जल समाधि लेने की बात कर रहे है| इस कारण मोके पर मजदूरों से चर्चा करने के लिए आया हु| विधायक ने सभी मजदूरों को वापस रोजगार दिलाने के लिए आश्वस्त किया| इस दौरान ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष लक्षमण काग, सरपंच राजकुमार वर्मा, अनोकचंद पटेल, अंकित गुप्ता, विक्रांत कोठारी, रवि राठौड़ आदि मोजूद थे|
200 कर्मचारियों की जगह मात्र 40 से करवा रहे काम
विधायक सचिन बिरला ने कहा कि नर्मदा मालवा गम्भीर लिंक परियोजना से बडवाह से लेकर मालवा-निमाड़ तक किसानो की हजारो हेक्टेयर जमीन सिंचित हो रही है| यह परियोजना क्रांतिकारी है| यहा पर 70 से अधिक लोग कार्यरत थे| नवयुगा कम्पनी के पास मेंटेनेस एवं आपरेशन का काम था, लेकिन 1-7-2022 को नवयुगा का टेंडर समाप्त हो चूका है, इसके बाद पावर लिंक कम्पनी को टेंडर जारी हुआ है| यह टेंडर 5 करोड़ 90 लाख रूपये का है, जिसमे 200 कर्मचारीयो को कार्य करना है, लेकिन कम्पनी के जिम्मेदारो द्वारा मात्र 40 मजदूरों को रख कर भ्रष्टाचार किया जा रहा है|
विधानसभा में उठाएगे प्रश्न
विधायक ने कहा कि इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाया जाएगा|साथ ही एनवीडीए के मंत्री जी एवं जिम्मेदार अधिकारियो से भी जवाब माँगा जाएगा कि इतनी बड़ी परियोजना जिसने मालवा-निमाड़ को सिंचित करने का काम किया है| बडवाह से लेकर मालवा तक पानी यहा से जा रहा है, और 24 घंटे परियोजना चलती है| सरकार 200 कर्मचारियों के लिए 5 करोड़ 90 लाख रूपये दो वर्षो के लिए दे रही है, लेकिन मात्र 40 से 50 मजदुर कार्य कर रहे है, और करीब 150 लोगो का वेतन फ्री में बाहर निकल रहा है| यह बहुत बड़ा भ्रष्टाचार है, इसकी जांच करवाकर जिम्मेदार के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी|
रोजगार नही मिलेगा, जब तक जारी रहेगा धरना
हडताल पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि इस परियोजना के तहत सेवा प्रदाता ठेकेदार कम्पनी नवयुग इंजिनियरिंग प्रा.लिमिटेड हैदराबाद ने सुनियोजित तरीके से केवल मौखिक आदेश पर बेरोजगार किया, बल्कि नई सेवा प्रदाता कम्पनी पावरलिंक के साथ सांठगांठ कर फिर से परियोजना में काम करते हुए स्थानीय लोगो को रोजगार नही देते हुए बाहरी राज्यों से कर्मचारी रखे है| कर्मचारियों ने कहा कि विधायक जी ने आश्वासन दिया है, इसके लिए हम विधायक जी को धन्यवाद देते है, लेकिन जब तक हमे वापस रोजगार नही मिलेगा हमारा धरना प्रदर्शन जारी रहेगा|
Comments
Post a Comment