Skip to main content

विश्वविद्यालयों में प्रोफेसरों के 73% प्रतिशत पद खाली, 2014 से सरकार नाराज इसलिए भर्ती रुकी


 भोपाल (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश में कुल 13 सरकारी विश्वविद्यालय संचालित हैं। सन 2014 में इनमें से कुछ विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने प्रोफेसर भर्ती प्रक्रिया की पॉलिसी का विरोध कर दिया था। नतीजा तब से अब तक सरकार ने भर्ती ही नहीं होने दी। हर साल प्रोफेसर रिटायर होते जा रहे हैं और 73% पद खाली हो गए हैं। कितनी चौंकाने वाली बात है कि विश्वविद्यालय में पढ़ाने वाले प्रोफेसर ही नहीं है और मुख्यमंत्री चाहते हैं कि मध्य प्रदेश के युवा पूरी दुनिया में अपना नाम रोशन करें। 

मध्य प्रदेश प्रोफ़ेसर भर्ती- 2014 में क्या हुआ था

मध्य प्रदेश की सरकार विश्वविद्यालय अधिनियम 1973 में संशोधन करना चाहती थी। जुलाई 2014 में विधेयक तैयार हो चुका था। इसके तहत विश्वविद्यालयों में प्रोफेसर की भर्ती, उनके ट्रांसफर और प्रतिनियुक्ति के अधिकार सरकार के पास चले जाने वाले थे। इस प्रकार विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों पर सरकार का कंट्रोल हो जाने वाला था। कुछ कुलपतियों ने इस संशोधन का विरोध किया और विधेयक अटक गया। 

सरकार के गुस्से का नतीजा देखिए

बदले में सरकार ने विश्वविद्यालयों में एक भी प्रोफेसर की भर्ती नहीं होने दी। तब से लेकर अब तक सरकार इतने गुस्से में हैं कि, मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा का सिस्टम ही चौपट हो गया। 1942 स्वीकृत पद हैं और इनमें से 1428 पद खाली हैं। मात्र 514 प्रोफेसर कार्यरत हैं जो भविष्य में रिटायर हो जाएंगे। 

कुलपतियों के सामूहिक समर्पण की तैयारी

उच्च शिक्षा विभाग के सूत्रों ने बताया कि, सरकारी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने घुटने टेक दिए हैं और सामूहिक समर्पण के लिए एक मीटिंग का आयोजन किया जा रहा है जिसमें संकल्प लिया जाएगा कि कोई भी कुलपति विश्वविद्यालय अधिनियम 1973 के संशोधन में अड़ंगा नहीं लगाएगा। उसके बाद अधिनियम में संशोधन किया जाएगा और मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से प्रोफेसर भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। सामान्य प्रशासन विभाग के नियमों के अनुसार सभी रिक्त पदों पर एक साथ भर्ती नहीं कर सकते इसलिए भर्ती की प्रक्रिया कई सालों तक चलती रहेगी। 

Comments

Popular posts from this blog

लगातार ठिकाना बदल रहा आरोपी, मुंबई क्राईम ब्रांच की उज्जैन और ओंकारेश्वर में ताबड़तोड़ छापेमारी

उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...

हनुवंतिया रिसॉर्ट में रुके दंपती के जलाशय में मिले शव, जांच जारी

खंडवा (ब्यूरो) - पुनासा ब्लॉक स्थित मिनी गोवा कहे जाने वाले पर्यटन स्थल हनुमंतिया में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सोमवार को पानी पर तैरते हुए दो शव नजर आए, जिसे देख मौके पर मौजूद पर्यटन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मूंदी थाना पुलिस सहित बीड चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला गया। शवों की पहचान भगवान सिंह धाकड़ (66) और उनकी पत्नी सुनीता बाई (इंदौर निवासी) थे, जो रिलायंस कंपनी में जनरल मैनेजर पद से रिटायर हुए थे। वे पत्नी के साथ हनुवंतिया घूमने आए थे। जिन्होंने ऑनलाइन ही यहां की बुकिंग की थी और इस दौरान वे यहां बने कॉटेज में ही रुके थे।  हनुवंतिया में दंपती की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक भगवानसिंह का साला और भतीजा अपने परिवार के साथ हनुवंतिया पहुंचे। दंपती की दो बेटियां अमेरिका में डॉक्टर हैं। वे दोनों दो दिन के ट्रिप पर हनुवंतिया आए थे और सोमवार शाम को इंदौर लौटने वाले थे, लेकिन तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार सुबह एमपीटी रिसॉर्ट के मैन...

एमपी कांग्रेस में घमासान : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बड़ा आरोप, इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखी चिट्ठी

इंदौर (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश कांग्रेस में घमासान जारी है। अब इसके दायरे में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आ गए हैं। इंदौर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय पर बड़ा आरोप लगाया और इसको लेकर एक पत्र भी लिखा। देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि उस समय तो मैंने कुछ नहीं कहा लेकिन इस अपमान के जवाब में मैंने एक पत्र लिखा और उसे दिग्विजय सिंह की जेब में रख दिया।   देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह को लिखे पत्र में कहा कि आपने बीजेपी के खिलाफ आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा था कि पहले लोकसभा, विधानसभा और वार्ड जीतो। मैं बताना चाहता हूं कि आप के उम्मीदवार अक्षय बम जो 3 महीने पहले सक्रिय थे, अब बीजेपी में हैं। राजा मंधवानी, पार्षद अर्चना राठौड़ भी भाजपा में शामिल हुए लेकिन मैं भाजपा के खिलाफ लगातार आंदोलन करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।  दरअसल दशहरे पर इंदौर में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसी दौरान देवेन्द्र यादव भी उनसे मिलने पहुंचे।...