Skip to main content

मतदाता सूची में नाम के दोहराव की होगी जांच, निर्वाचन कार्यालय चलाएगा अभियान

 


भोपाल (स्टेट ब्यूरो) - प्रदेश में एक जनवरी 2023 की स्थिति में मतदाता सूची तैयार हो चुकी है। इसमें नामों के दोहराव की शिकायत सामने आई हैं। सोनकच्छ विधानसभा क्षेत्र में दो हजार से ज्यादा मतदाताओं के नाम दो स्थान पर होने की शिकायत पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने की है। वहीं, इंदौर जिला निर्वाचन कार्यालय से 50 बोरी निर्वाचन सामग्री चोरी होने की घटना भी सामने आई है। मतदाता सूची की शिकायतों को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन का कहना है कि जहां पर मतदाता सूची में दोहराव की शिकायतें हैं, वहां अभियान चलाकर जांच कराई जाएगी। उधर, प्रदेश कांग्रेस ने 12 फरवरी को मतदाता सूची से जुड़े विषय को लेकर प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है।

प्रदेश में विशेेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलाकर एक जनवरी 2023 की स्थिति में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जा चुका है। इसके आधार पर ही आगामी विधानसभा चुनाव कराया जाएगा। मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस और भाजपा सतर्क हैं क्योंकि नगरीय निकाय चुनाव के समय कई पात्र मतदाताओं के नाम सूची से कट गए थे और कई मतदाताओं के मतदान केंद्र बिना सूचना दिए बदल दिए गए थे। इससे मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने से वंचित रह गए थे। भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने इसको लेकर शिकायत भी की थी। नई मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद भी गड़बड़ियों की बात सामने आ रही है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने बताया कि मेरे विधानसभा क्षेत्र सोनकच्छ में दो हजार से अधिक मतदाताओं के नाम दो स्थान पर हैं। इसमें अधिकतर महिलाएं हैं। इससे चुनाव में फर्जी मतदान की आशंका है, इसलिए जांच कराई जानी चाहिए। यह केवल एक विधानसभा क्षेत्र का मामला नहीं है। यही कारण है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने 12 फरवरी को प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है,। इसमें मतदाता सूची का विधानसभा स्तर पर सत्यापन कराने के संबंध में चर्चा की जाएगी। प्रदेश भाजपा भी मतदाता सूची में पात्र मतदाताओं के नाम शामिल कराने के लिए बूथ सशक्तीकरण अभियान के अंतर्गत काम कर रही है। उधर, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि शिकायत मिली है। इसकी जांच कराई जाएगी। अभियान चलाकर दो स्थान पर दर्ज मतदाताओं के नाम एक स्थान से हटाया जाएगा।

प्रदेश में मतदाताओं की स्थिति

  • कुल मतदाता- पांच करोड़ 39 लाख 87 हजार 876
  • पुरुष मतदाता- दो करोड़ 79 लाख 62 हजार 711
  • महिला मतदाता- दो करोड़ 60 लाख 23 हजार 733
  • अन्य मतदाता- एक हजार 432

आयुवार मतदाताओं की स्थिति

आयु समूह- मतदाता

  • 18-19--11,81,747
  • 20-29-- 1,29,52,421
  • 30-39-- 1,44,14, 970
  • 40-49-- 1,06,97,272
  • 50-59-- 75,61,044
  • 60-69-- 43,76,889
  • 70-79-- 20,63,272
  • 80 या उससे अधिक-- 7,40,261

Comments

Popular posts from this blog

लगातार ठिकाना बदल रहा आरोपी, मुंबई क्राईम ब्रांच की उज्जैन और ओंकारेश्वर में ताबड़तोड़ छापेमारी

उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...

हनुवंतिया रिसॉर्ट में रुके दंपती के जलाशय में मिले शव, जांच जारी

खंडवा (ब्यूरो) - पुनासा ब्लॉक स्थित मिनी गोवा कहे जाने वाले पर्यटन स्थल हनुमंतिया में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सोमवार को पानी पर तैरते हुए दो शव नजर आए, जिसे देख मौके पर मौजूद पर्यटन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मूंदी थाना पुलिस सहित बीड चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला गया। शवों की पहचान भगवान सिंह धाकड़ (66) और उनकी पत्नी सुनीता बाई (इंदौर निवासी) थे, जो रिलायंस कंपनी में जनरल मैनेजर पद से रिटायर हुए थे। वे पत्नी के साथ हनुवंतिया घूमने आए थे। जिन्होंने ऑनलाइन ही यहां की बुकिंग की थी और इस दौरान वे यहां बने कॉटेज में ही रुके थे।  हनुवंतिया में दंपती की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक भगवानसिंह का साला और भतीजा अपने परिवार के साथ हनुवंतिया पहुंचे। दंपती की दो बेटियां अमेरिका में डॉक्टर हैं। वे दोनों दो दिन के ट्रिप पर हनुवंतिया आए थे और सोमवार शाम को इंदौर लौटने वाले थे, लेकिन तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार सुबह एमपीटी रिसॉर्ट के मैन...

एमपी कांग्रेस में घमासान : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बड़ा आरोप, इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखी चिट्ठी

इंदौर (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश कांग्रेस में घमासान जारी है। अब इसके दायरे में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आ गए हैं। इंदौर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय पर बड़ा आरोप लगाया और इसको लेकर एक पत्र भी लिखा। देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि उस समय तो मैंने कुछ नहीं कहा लेकिन इस अपमान के जवाब में मैंने एक पत्र लिखा और उसे दिग्विजय सिंह की जेब में रख दिया।   देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह को लिखे पत्र में कहा कि आपने बीजेपी के खिलाफ आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा था कि पहले लोकसभा, विधानसभा और वार्ड जीतो। मैं बताना चाहता हूं कि आप के उम्मीदवार अक्षय बम जो 3 महीने पहले सक्रिय थे, अब बीजेपी में हैं। राजा मंधवानी, पार्षद अर्चना राठौड़ भी भाजपा में शामिल हुए लेकिन मैं भाजपा के खिलाफ लगातार आंदोलन करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।  दरअसल दशहरे पर इंदौर में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसी दौरान देवेन्द्र यादव भी उनसे मिलने पहुंचे।...