Skip to main content

फिर गूंजेगी अमिताभ बच्चन की आवाज, शुरू होगा लाइट एंड साउंड शो



इंदौर (ब्यूरो) - 30 करोड़ खर्च करने के बाद नगर निगम ने शहर के दिल राजवाड़ा की उम्र 100 साल के लिए फिर बढ़ा दी है। लोकार्पण के बाद राजवाड़ा शहरवासियों के लिए फिर खोल दिया गया है। अब नगर निगम और पर्यटन विभाग मिलकर राजवाड़ा के भीतर नई सुविधाएं देने की तैयारी कर रहे है। पर्यटन विभाग ने राजवाड़ा में फिर से लाइट एंड साउंड शो शुरू करने की तैयारी की है। इस शो में आवाज अमिताभ बच्चन की रहेगी। शो में एक घंटे तक राजवाड़ा के भीतर अमिताभ की आवाज के अलावा मिलों के भोंगे, घोड़ों की टाप और टेंपो की आवाज के इफेक्ट भी रहेंगे। पांच साल पहले लाइट एंड साउंड शो के लिए पर्यटन विभाग ने डेढ़ करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार कर शुरू किया था। सालभर तक पर्यटकों का अच्छा प्रतिसाद मिला था,लेकिन राजवाड़ा की बाई तरफ का हिस्सा टूटने के बाद शो बंद हो गया और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत नगर निगम ने राजवाड़ा के जीर्णोद्धार की योजना तैयार की। राजवाड़ा का पुराना स्वरुप लौटाने के लिए निर्माण एजेसिंयों ने चार साल का समय लिया, लेकिन अब राजवाड़ा पहले से ज्यादा मजबूत और भव्य नजर आने लगा है। भीतर के हिस्से में शो के लिए लेजर लाइट, एलईडी आदि लगाई गई है। साउंड इफेक्ट के लिए स्पीकर भी लगाए जा रहे है। एक से दो माह में लाइट एंड साउंड शो फिर शुरू हो जाएगा।

रात में होंगे दो शो

पर्यटन विभाग के अफसरों के अनुसार शाम सात से 9 बजे तक दो शो होंगे। अभी इसका टिकट तय नहीं हुआ है, लेकिन डेढ़ सौ से 200 रुपये प्रति व्यक्ति का टिकट हो सकता है। एक शो अंग्रेजी भाषा में होगा, जबकि दूसरा शो हिन्दी भाषा में रहेगा। पहले शो राजवाड़ा की बाई तरफ की दीवार पर होता था,लेकिन अब राजवाड़ा के भीतर के पिछले हिस्से में शो दिखाई देगा। इसकी टेस्टिंग भी हो चुकी है।

लोहे से किया मजबूत

राजवाड़ा को उसका पुराना स्वरुप लौटाने के लिए जूट, चूना, गोंद, बेल सहित अन्य वस्तुओं के मिश्रण से दीवारों को पक्का किया गया। राजवाड़ा की उपरी मंजिलों से अनावश्यक वजन हटाया गया। राजवाड़ा के निर्माण में लकड़ी का इस्तेमााल ज्यादा हुआ है। उस लकड़ी के भीतर लोहे की छड़ से राजवाड़ा के पिलरों को मजबूती देने की कोशिश की गई है। इसके अलावा नींव के आसपास भी अलग तरह के मिश्रण डालकर उसे मजबूत किया गया है। दीवारों पर भी विशेष प्रकार के रसायन लगाए गए है, ताकि बारिश में काई न जमे।   

Comments

Popular posts from this blog

लगातार ठिकाना बदल रहा आरोपी, मुंबई क्राईम ब्रांच की उज्जैन और ओंकारेश्वर में ताबड़तोड़ छापेमारी

उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...

हनुवंतिया रिसॉर्ट में रुके दंपती के जलाशय में मिले शव, जांच जारी

खंडवा (ब्यूरो) - पुनासा ब्लॉक स्थित मिनी गोवा कहे जाने वाले पर्यटन स्थल हनुमंतिया में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सोमवार को पानी पर तैरते हुए दो शव नजर आए, जिसे देख मौके पर मौजूद पर्यटन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मूंदी थाना पुलिस सहित बीड चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला गया। शवों की पहचान भगवान सिंह धाकड़ (66) और उनकी पत्नी सुनीता बाई (इंदौर निवासी) थे, जो रिलायंस कंपनी में जनरल मैनेजर पद से रिटायर हुए थे। वे पत्नी के साथ हनुवंतिया घूमने आए थे। जिन्होंने ऑनलाइन ही यहां की बुकिंग की थी और इस दौरान वे यहां बने कॉटेज में ही रुके थे।  हनुवंतिया में दंपती की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक भगवानसिंह का साला और भतीजा अपने परिवार के साथ हनुवंतिया पहुंचे। दंपती की दो बेटियां अमेरिका में डॉक्टर हैं। वे दोनों दो दिन के ट्रिप पर हनुवंतिया आए थे और सोमवार शाम को इंदौर लौटने वाले थे, लेकिन तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार सुबह एमपीटी रिसॉर्ट के मैन...

एमपी कांग्रेस में घमासान : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बड़ा आरोप, इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखी चिट्ठी

इंदौर (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश कांग्रेस में घमासान जारी है। अब इसके दायरे में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आ गए हैं। इंदौर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय पर बड़ा आरोप लगाया और इसको लेकर एक पत्र भी लिखा। देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि उस समय तो मैंने कुछ नहीं कहा लेकिन इस अपमान के जवाब में मैंने एक पत्र लिखा और उसे दिग्विजय सिंह की जेब में रख दिया।   देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह को लिखे पत्र में कहा कि आपने बीजेपी के खिलाफ आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा था कि पहले लोकसभा, विधानसभा और वार्ड जीतो। मैं बताना चाहता हूं कि आप के उम्मीदवार अक्षय बम जो 3 महीने पहले सक्रिय थे, अब बीजेपी में हैं। राजा मंधवानी, पार्षद अर्चना राठौड़ भी भाजपा में शामिल हुए लेकिन मैं भाजपा के खिलाफ लगातार आंदोलन करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।  दरअसल दशहरे पर इंदौर में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसी दौरान देवेन्द्र यादव भी उनसे मिलने पहुंचे।...