Skip to main content

लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश: चार आरोपी गिरफ्तार,

1 लाख रु. लेकर शादी की, 8वें दिन भागी, बहन-जीजा और मामा अरेस्ट


सनावद (निप्र) - खरगोन पुलिस ने बुधवार को एक लुटेरी दूल्हन गैंग का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दलालों ने शहडोल की एक युवती को जावरा की बताकर सनावद के युवक से शादी करा दी। इसके एवज में दूल्हे युवक से 1 लाख रुपए की रकम भी ली। दूल्हन 6-7 दिन रही और भाग गई। चंद दिनों के पति बने युवक ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई, पुलिस ने जांच की तो रैकेट का खुलासा हुआ। जो कि शादी के नाम पर धोखाधड़ी कर रूपए ऐंठते है। पुलिस ने दूल्हन के कथित मामा, बहन और जीजा को गिरफ्तार कर लिया है।

             मामला, पुुलिस थाना सनावद क्षेत्र के गांव आली खुर्द का है। टीआई एम.आर.रोमड़े ने बताया कि, 11 जनवरी को फरियादी यशवंत पिता देवराम कनाडे (35) ने शिकायत की थी कि, उसकी पत्नी ज्योती घर से बिना बताए चली गई है। शादी को अभी 7-8 दिन पहले ही हुई थी। पुलिस ने केस रजिस्टर्ड किया और गुम इंसान की तलाश की तो पता चला कि ज्योती, रतलाम के जावरा की है, पंकज के साथ 6-7 माह पहले ही शादी हुई है। जबकि ज्योती मूल रूप से शहडोल जिले की रहने वाली होकर खलघाट में आई थी। वहां पर उसकी जान पहचान सुशीला बाई से हुई थी, उसने उसका संबंध पंकज निवासी जावरा वाले से 2 लाख रूपए लेकर करवाया था। उनका साथी रतन निवासी मांडव वाले ने आपस में बांट लिए थे। कुछ माह पंकज के पास रहने पर उसे छोड़कर वापस खलघाट आ गई थी। पुनः सुशीला, रतन, सुनीता तथा पंकज कुमावत ने ज्योति की दूसरी शादी करके पैसे लुटने की योजना बनाई।

             इस योजना में सुशीलाबाई ज्योति की मां बनी, रतन मांडव वाला मामा व सुनीताबाई उसकी बहन बनी। पंकज कुमावत जीजा बन गया। उन्होंने सुनीता के पति रवि से संपर्क कर रवि ने अपने रिश्तेदार यशवंत कनाडे (फरियादी) से संपर्क कर ज्योति सुशीला, सुनीता, पंकज व रवि के साथ यशवंत के घर आए। रवि ने रिश्ते की बात बताकर एक लाख रूपए लेकर ज्योति की शादी करवाने की बात की। जिस पर से यशवंत ने रवि को एक लाख रूपए दिए और बड़वाह कोर्ट में रवि की शादी ज्योति से करवाई। ज्योती रवि के घर 7-8 रोज रूकी, उसके बाद यशवंत को बिना बताए धोखा देकर चली गई। सनावद पुलिस ने योजना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दूल्हन के बहन, जीजा, मामा गिरफ्तार, मां फरार

इस केस में दुल्हन ज्योति की कथित बहन, जीजा और मामा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, वही मां फरार है।। पुलिस ने आरोपी रवि पिता शैलेंद्र निवासी सिरलाय, पंकज पिता देवराम कुमावत निवासी जावरा, सुनीताबाई पति रवि निवासी सिरलाय तथा ज्योति पति पंकज निवासी जावरा को गिरफ्तार किया। आरोपियों से अपने-अपने हिस्से में आए पैसे खर्च कर देना बताया। शेष बचे 4 हजार रूपए जप्त किए गए। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हे जेल भेज दिया गया। फरार आरोपी सुशीलाबाई निवासी खलघाट की तलाश है।


Comments

Popular posts from this blog

लगातार ठिकाना बदल रहा आरोपी, मुंबई क्राईम ब्रांच की उज्जैन और ओंकारेश्वर में ताबड़तोड़ छापेमारी

उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...

हनुवंतिया रिसॉर्ट में रुके दंपती के जलाशय में मिले शव, जांच जारी

खंडवा (ब्यूरो) - पुनासा ब्लॉक स्थित मिनी गोवा कहे जाने वाले पर्यटन स्थल हनुमंतिया में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सोमवार को पानी पर तैरते हुए दो शव नजर आए, जिसे देख मौके पर मौजूद पर्यटन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मूंदी थाना पुलिस सहित बीड चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला गया। शवों की पहचान भगवान सिंह धाकड़ (66) और उनकी पत्नी सुनीता बाई (इंदौर निवासी) थे, जो रिलायंस कंपनी में जनरल मैनेजर पद से रिटायर हुए थे। वे पत्नी के साथ हनुवंतिया घूमने आए थे। जिन्होंने ऑनलाइन ही यहां की बुकिंग की थी और इस दौरान वे यहां बने कॉटेज में ही रुके थे।  हनुवंतिया में दंपती की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक भगवानसिंह का साला और भतीजा अपने परिवार के साथ हनुवंतिया पहुंचे। दंपती की दो बेटियां अमेरिका में डॉक्टर हैं। वे दोनों दो दिन के ट्रिप पर हनुवंतिया आए थे और सोमवार शाम को इंदौर लौटने वाले थे, लेकिन तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार सुबह एमपीटी रिसॉर्ट के मैन...

एमपी कांग्रेस में घमासान : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बड़ा आरोप, इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखी चिट्ठी

इंदौर (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश कांग्रेस में घमासान जारी है। अब इसके दायरे में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आ गए हैं। इंदौर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय पर बड़ा आरोप लगाया और इसको लेकर एक पत्र भी लिखा। देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि उस समय तो मैंने कुछ नहीं कहा लेकिन इस अपमान के जवाब में मैंने एक पत्र लिखा और उसे दिग्विजय सिंह की जेब में रख दिया।   देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह को लिखे पत्र में कहा कि आपने बीजेपी के खिलाफ आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा था कि पहले लोकसभा, विधानसभा और वार्ड जीतो। मैं बताना चाहता हूं कि आप के उम्मीदवार अक्षय बम जो 3 महीने पहले सक्रिय थे, अब बीजेपी में हैं। राजा मंधवानी, पार्षद अर्चना राठौड़ भी भाजपा में शामिल हुए लेकिन मैं भाजपा के खिलाफ लगातार आंदोलन करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।  दरअसल दशहरे पर इंदौर में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसी दौरान देवेन्द्र यादव भी उनसे मिलने पहुंचे।...