खंडवा (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश में प्याज की खेती करने वाले किसानों की हालत बेहद बदहाल है। प्याज की कीमतों में अचानक आई गिरावट ने उन्हें कहीं का नहीं छोड़ा है। दाम कम मिलने से किसान लागत भी नहीं निकाल पा रहे हैं। जिससे उनकी नाराजगी भी सामने आ रही है। खंडवा में एक किसान ने सही दाम ना मिलने पर 25 कट्टे प्याज (लगभग 10 क्विंटल) बीच सड़क पर लोगों को फ्री में बांट दी। इसकी जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिसे जो मिला, उसी में प्याज भरकर ले गए। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित किसान ने कहा कि फसल तो अच्छी हुई है, लेकिन मंडी में सही दाम नहीं मिल रहे हैं। लागत भी नहीं निकल पा रही है। मंडी तक लाने का खर्चा भी जेब से देना पड़ रहा है। इसलिए उसने फ्री में प्याज बांट दी।
Comments
Post a Comment