Skip to main content

बाबा महाकाल के दर्शन पर शुल्क लेना महापाप - प्रवीण तोगड़िया



उज्जैन (वरुण पिंडावाला) - भारत देश में हिंदू सुरक्षित नहीं हैं। दो हजार साल पहले दुनिया में सिर्फ हिंदू थे, लेकिन इसके बाद जो धर्मांतरण हुआ, उसके बाद कोई क्रिश्चियन बन गया तो किसी ने इस्लाम धर्म अपना लिया। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा, मैं आप सभी को चेतावनी देना चाहता हूं कि अगर मुसलमानों की बढ़ती जनसंख्या पर रोक नहीं लगी तो 50 साल में उनकी सभी सम्पत्तियों पर मुसलमानों का राज होगा। सरकार को जनसंख्या नियंत्रण कानून, एंटी लव जिहाद कानून और घुसपैठियों को भारत से भगाने का कानून बनाना बहुत जरूरी हो गया है। यह बात अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रवीण तोगड़िया ने उज्जैन में आयोजित विशाल हिंदू सम्मेलन के दौरान कही। त्रिशूल दीक्षांत समारोह एवं विशाल हिंदू सम्मेलन के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के नाम पर लिए जा रहे शुल्क पर कड़ा विरोध जताया। साथ ही कहा कि अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल ने इस मामले में मेमोरेंडम दिया है, जिस पर हमारा स्पष्ट मत है कि भगवान के दर्शन के लिए कोई टैक्स शुल्क नहीं लिया जाना चाहिए। भगवान के दर्शन के नाम पर यदि कोई टैक्स वसूला जाता है तो यह महापाप है। यही हमारा स्पष्ट मंतव्य भी है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि मैं जनसंख्या नियंत्रण कानून बनवाने के लिए प्रयासरत हूं। 18 साल में यह कानून नहीं बना, इसके जवाब में डॉ प्रवीण तोगड़िया ने बताया कि अब प्रवीण तोगड़िया इस कानून को बनाने के लिए निकला है और इसे बनवाकर रहेगा।

केरला स्टोरी गौरव की बात नहीं, चुल्लू भर पानी में डूब मरो

डॉ प्रवीण तोगड़िया ने केरला स्टोरी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि देश में हिंदुओं की बहन बेटी सुरक्षित नहीं हैं, जिसका डॉक्यूमेंट केरला स्टोरी है। केरला स्टोरी गौरव की बात नहीं बल्कि चुल्लू भर पानी में डूबने की बात है। केरला स्टोरी दिखाने की जगह हमें हिंदू बेटियों को लव जिहाद से बचाना चाहिए और सरकार को एंटी लव जिहाद कानून बनाना चाहिए।

राजनीति का हो गया हिंदूकरण

राजनीति का देश में हिंदूकरण हो गया है। सभी पार्टियां हिंदुओं की ओर सोच रही हैं। ममता बनर्जी चंडी पाठ कर रही हैं। केजरीवाल नोटों पर लक्ष्मी जी, भूपेश बघेल राम वनगमन पथ और शिवराज सिंह चौहान राम वनगमन पर ध्यान दे रहे हैं। देश की राजनीति का हिंदूकरण होना अच्छी बात है, लेकिन जो दल हिंदुओं की स्वास्थ्य, रोजगार, सुरक्षा की ओर ध्यान देगा, उससे ही अब सत्ता का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि हिंदुओं की सुरक्षा जिस पार्टी को नहीं होगी। देश में ऐसी पार्टियों को हिंदुओं की नाराजगी का सामना भी करना पड़ेगा। कर्नाटक में भाजपा की हार पर डॉ तोगड़िया ने कहा कि सभी भाई चतुर हैं, उन्हें पता है कि झटका आखिर कहां से लगा है।


Comments

Popular posts from this blog

लगातार ठिकाना बदल रहा आरोपी, मुंबई क्राईम ब्रांच की उज्जैन और ओंकारेश्वर में ताबड़तोड़ छापेमारी

उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...

हनुवंतिया रिसॉर्ट में रुके दंपती के जलाशय में मिले शव, जांच जारी

खंडवा (ब्यूरो) - पुनासा ब्लॉक स्थित मिनी गोवा कहे जाने वाले पर्यटन स्थल हनुमंतिया में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सोमवार को पानी पर तैरते हुए दो शव नजर आए, जिसे देख मौके पर मौजूद पर्यटन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मूंदी थाना पुलिस सहित बीड चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला गया। शवों की पहचान भगवान सिंह धाकड़ (66) और उनकी पत्नी सुनीता बाई (इंदौर निवासी) थे, जो रिलायंस कंपनी में जनरल मैनेजर पद से रिटायर हुए थे। वे पत्नी के साथ हनुवंतिया घूमने आए थे। जिन्होंने ऑनलाइन ही यहां की बुकिंग की थी और इस दौरान वे यहां बने कॉटेज में ही रुके थे।  हनुवंतिया में दंपती की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक भगवानसिंह का साला और भतीजा अपने परिवार के साथ हनुवंतिया पहुंचे। दंपती की दो बेटियां अमेरिका में डॉक्टर हैं। वे दोनों दो दिन के ट्रिप पर हनुवंतिया आए थे और सोमवार शाम को इंदौर लौटने वाले थे, लेकिन तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार सुबह एमपीटी रिसॉर्ट के मैन...

एमपी कांग्रेस में घमासान : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बड़ा आरोप, इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखी चिट्ठी

इंदौर (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश कांग्रेस में घमासान जारी है। अब इसके दायरे में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आ गए हैं। इंदौर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय पर बड़ा आरोप लगाया और इसको लेकर एक पत्र भी लिखा। देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि उस समय तो मैंने कुछ नहीं कहा लेकिन इस अपमान के जवाब में मैंने एक पत्र लिखा और उसे दिग्विजय सिंह की जेब में रख दिया।   देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह को लिखे पत्र में कहा कि आपने बीजेपी के खिलाफ आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा था कि पहले लोकसभा, विधानसभा और वार्ड जीतो। मैं बताना चाहता हूं कि आप के उम्मीदवार अक्षय बम जो 3 महीने पहले सक्रिय थे, अब बीजेपी में हैं। राजा मंधवानी, पार्षद अर्चना राठौड़ भी भाजपा में शामिल हुए लेकिन मैं भाजपा के खिलाफ लगातार आंदोलन करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।  दरअसल दशहरे पर इंदौर में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसी दौरान देवेन्द्र यादव भी उनसे मिलने पहुंचे।...