Skip to main content

मुख्यमंत्री की बैठक में विधायक का हाई वोल्टेज ड्रामा, सिंधिया समर्थक मंत्री की खुली शिकायत



भोपाल (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित सीएम हाउस में आयोजित शिवपुरी, गुना एवं अशोकनगर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में मुख्यमंत्री के सामने हाई प्रोफाइल हंगामा हुआ। कोलारस विधायक श्री वीरेंद्र रघुवंशी ने पंचायत मंत्री श्री महेंद्र सिंह सिसोदिया पर ताबड़तोड़ हमले कर डाले। खुला आरोप लगाया कि प्रभारी मंत्री, भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करवा रहे हैं। सब कुछ कार्यकर्ताओं की मीटिंग में हुआ इसलिए यह मामला चर्चा का मुख्य बिंदु बन गया। 

मुख्यमंत्री ने बैठक क्यों बुलाई थी

कार्यकर्ताओं के बीच मनमुटाव और असंतोष को दूर करने के लिए बैठक का आयोजन किया गया था। सीएम शिवराज सिंह चौहान यह भी जानना चाहते हैं कि जब इतनी सारी कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं तो फिर यह आवाज क्यों सुनाई दे रही है कि मध्य प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने वाला है। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से सुझाव भी मांगी थी कि, उनके क्षेत्र में ऐसा क्या किया जाए कि पूरा का पूरा माहौल भाजपा के पक्ष में हो जाए। इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री की बैठक में विधायक ने क्या किया

श्री रघुवंशी ने कहा कि इस तरह की बैठक का कोई मतलब नहीं है। प्रभारी मंत्री उनके समर्थकों के खिलाफ FIR दर्ज करवा रहे हैं। विधायक रघुवंशी ने तेज आवाज में कहा कि, एक तरफ एफआईआर कराते हैं। दूसरी तरफ सीएम हाउस बुलाकर दिखावा करते हैं। हमें सीएम हाउस में बैठक करने और यहां खाने का शौक नहीं है। विधायक रघुवंशी बैठक से बाहर निकल आए। प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने उन्हें काफी समझाने की कोशिश की और भोजन के लिए वापस लेकर गए। 

शिवपुरी के प्रभारी मंत्री की प्रतिक्रिया

शिवपुरी के प्रभारी मंत्री एवं श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक श्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि, बैठक में किसी भी प्रकार का विवाद नहीं हुआ। जबकि उनके एक समर्थक ने बताया कि, शिवपुरी दौरे के समय कुछ पत्रकारों ने उन्हें अवैध उत्खनन की जानकारी देते हुए सवाल किया था कि क्या कानून सबके लिए समान रूप से काम करेगा। जवाब में प्रभारी मंत्री ने प्रशासन को निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। प्रशासन ने किसके खिलाफ कार्यवाही की है, इसकी जानकारी नहीं है। 

कोलारस विधायक की प्रतिक्रिया 

इस मामले में कोलारस विधायक श्री वीरेंद्र रघुवंशी की प्रतिक्रिया हेतु उन्हें प्रश्न भेजा गया है परंतु समाचार लिखे जाने तक उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हुई थी। उल्लेखनीय है कि हाल ही में श्री सिंधिया के विरुद्ध असंतोष के चलते कोलारस विधानसभा के दिग्गज नेता श्री बैजनाथ सिंह यादव कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। 

विवाद की जड़ क्या है

श्री वीरेंद्र रघुवंशी, मूल रूप से सिंधिया समर्थक कांग्रेस पार्टी के नेता है। श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उन्हें कोलारस विधानसभा से टिकट नहीं दिया था इसलिए वह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। अब श्री सिंधिया भी भाजपा में आ गए हैं। उनकी तरफ से श्री महेंद्र सिंह यादव, कोलारस विधानसभा से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी होंगे। इसी बात को लेकर श्री रघुवंशी और सिंधिया समर्थकों के बीच खुला संघर्ष चल रहा है। वैसे इस प्रकार का संघर्ष ग्वालियर चंबल संभाग की कई विधानसभा सीटों पर चल रहा है। 

Comments

Popular posts from this blog

लगातार ठिकाना बदल रहा आरोपी, मुंबई क्राईम ब्रांच की उज्जैन और ओंकारेश्वर में ताबड़तोड़ छापेमारी

उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...

हनुवंतिया रिसॉर्ट में रुके दंपती के जलाशय में मिले शव, जांच जारी

खंडवा (ब्यूरो) - पुनासा ब्लॉक स्थित मिनी गोवा कहे जाने वाले पर्यटन स्थल हनुमंतिया में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सोमवार को पानी पर तैरते हुए दो शव नजर आए, जिसे देख मौके पर मौजूद पर्यटन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मूंदी थाना पुलिस सहित बीड चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला गया। शवों की पहचान भगवान सिंह धाकड़ (66) और उनकी पत्नी सुनीता बाई (इंदौर निवासी) थे, जो रिलायंस कंपनी में जनरल मैनेजर पद से रिटायर हुए थे। वे पत्नी के साथ हनुवंतिया घूमने आए थे। जिन्होंने ऑनलाइन ही यहां की बुकिंग की थी और इस दौरान वे यहां बने कॉटेज में ही रुके थे।  हनुवंतिया में दंपती की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक भगवानसिंह का साला और भतीजा अपने परिवार के साथ हनुवंतिया पहुंचे। दंपती की दो बेटियां अमेरिका में डॉक्टर हैं। वे दोनों दो दिन के ट्रिप पर हनुवंतिया आए थे और सोमवार शाम को इंदौर लौटने वाले थे, लेकिन तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार सुबह एमपीटी रिसॉर्ट के मैन...

एमपी कांग्रेस में घमासान : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बड़ा आरोप, इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखी चिट्ठी

इंदौर (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश कांग्रेस में घमासान जारी है। अब इसके दायरे में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आ गए हैं। इंदौर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय पर बड़ा आरोप लगाया और इसको लेकर एक पत्र भी लिखा। देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि उस समय तो मैंने कुछ नहीं कहा लेकिन इस अपमान के जवाब में मैंने एक पत्र लिखा और उसे दिग्विजय सिंह की जेब में रख दिया।   देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह को लिखे पत्र में कहा कि आपने बीजेपी के खिलाफ आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा था कि पहले लोकसभा, विधानसभा और वार्ड जीतो। मैं बताना चाहता हूं कि आप के उम्मीदवार अक्षय बम जो 3 महीने पहले सक्रिय थे, अब बीजेपी में हैं। राजा मंधवानी, पार्षद अर्चना राठौड़ भी भाजपा में शामिल हुए लेकिन मैं भाजपा के खिलाफ लगातार आंदोलन करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।  दरअसल दशहरे पर इंदौर में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसी दौरान देवेन्द्र यादव भी उनसे मिलने पहुंचे।...