Skip to main content

बजरंग दल पर लाठीचार्ज करने वाले टीआई लाइन अटैच, दिल्ली नाराज



भोपाल (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश के सबसे बड़े शहर इंदौर में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ कड़ी पुलिस कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज का मामला दिल्ली तक पहुंच गया है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने तत्काल मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए और लाठीचार्ज करने वाले टीआई को लाइन अटैच कर दिया। 

बजरंग दल ने पलासिया चौराहा इंदौर पर चक्का जाम किया था

उल्लेखनीय है कि गुरुवार की रात बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पलासिया थाने का घेराव कर दिया था। उनका कहना था कि पलासिया थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों का अवैध कारोबार हो रहा है और थाना पुलिस अपराधियों के खिलाफ है कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को पुलिस कमिश्नर को शाम 6:00 बजे ज्ञापन देना था परंतु कार्यकर्ताओं ने कमिश्नर को ज्ञापन नहीं दिया। पलासिया चौराहे पर चक्का जाम करके प्रदर्शन करने लगे। 

पलासिया थाने के टीआई के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे

अचानक स्थिति बदलने पर आसपास के थानों से तत्काल पुलिस फोर्स भेजी गई। इधर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पलासिया थाना पुलिस के खिलाफ नारेबाजी तेज कर दी और चक्का जाम खोलने के लिए तैयार नहीं थे। अंधेरा हो गया था और तनाव बढ़ता चला जा रहा था। चक्का जाम खोलने के लिए लाठीचार्ज कर दिया गया। कहा गया कि, बजरंग दल के चक्का जाम प्रदर्शन के कारण कानून और व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण से बाहर होने वाली थी। 

शुक्रवार सुबह भाजपा कार्यकर्ताओं की तीखी प्रतिक्रिया

शुक्रवार सुबह इस घटना का समाचार जैसे ही भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला, पूरे मध्यप्रदेश से तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई। दोपहर होने से पहले मामला केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंच गया था। गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने सबसे पहले एडीजी स्तर के अधिकारी से जांच कराने का ऐलान किया और उसके बाद पलासिया के थाना प्रभारी को लाइन अटैच करना पड़ा। 

Comments

Popular posts from this blog

लगातार ठिकाना बदल रहा आरोपी, मुंबई क्राईम ब्रांच की उज्जैन और ओंकारेश्वर में ताबड़तोड़ छापेमारी

उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...

हनुवंतिया रिसॉर्ट में रुके दंपती के जलाशय में मिले शव, जांच जारी

खंडवा (ब्यूरो) - पुनासा ब्लॉक स्थित मिनी गोवा कहे जाने वाले पर्यटन स्थल हनुमंतिया में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सोमवार को पानी पर तैरते हुए दो शव नजर आए, जिसे देख मौके पर मौजूद पर्यटन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मूंदी थाना पुलिस सहित बीड चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला गया। शवों की पहचान भगवान सिंह धाकड़ (66) और उनकी पत्नी सुनीता बाई (इंदौर निवासी) थे, जो रिलायंस कंपनी में जनरल मैनेजर पद से रिटायर हुए थे। वे पत्नी के साथ हनुवंतिया घूमने आए थे। जिन्होंने ऑनलाइन ही यहां की बुकिंग की थी और इस दौरान वे यहां बने कॉटेज में ही रुके थे।  हनुवंतिया में दंपती की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक भगवानसिंह का साला और भतीजा अपने परिवार के साथ हनुवंतिया पहुंचे। दंपती की दो बेटियां अमेरिका में डॉक्टर हैं। वे दोनों दो दिन के ट्रिप पर हनुवंतिया आए थे और सोमवार शाम को इंदौर लौटने वाले थे, लेकिन तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार सुबह एमपीटी रिसॉर्ट के मैन...

एमपी कांग्रेस में घमासान : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बड़ा आरोप, इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखी चिट्ठी

इंदौर (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश कांग्रेस में घमासान जारी है। अब इसके दायरे में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आ गए हैं। इंदौर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय पर बड़ा आरोप लगाया और इसको लेकर एक पत्र भी लिखा। देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि उस समय तो मैंने कुछ नहीं कहा लेकिन इस अपमान के जवाब में मैंने एक पत्र लिखा और उसे दिग्विजय सिंह की जेब में रख दिया।   देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह को लिखे पत्र में कहा कि आपने बीजेपी के खिलाफ आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा था कि पहले लोकसभा, विधानसभा और वार्ड जीतो। मैं बताना चाहता हूं कि आप के उम्मीदवार अक्षय बम जो 3 महीने पहले सक्रिय थे, अब बीजेपी में हैं। राजा मंधवानी, पार्षद अर्चना राठौड़ भी भाजपा में शामिल हुए लेकिन मैं भाजपा के खिलाफ लगातार आंदोलन करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।  दरअसल दशहरे पर इंदौर में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसी दौरान देवेन्द्र यादव भी उनसे मिलने पहुंचे।...