उज्जैन (ब्यूरो) - लोकायुक्त पुलिस उज्जैन की टीम ने शुक्रवार सुबह सवेरे आगर मालवा में छापामार कार्रवाई करते हुए CMHO डॉक्टर रमेश चंद्र कुरील को गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त का दावा है कि उन्होंने डॉक्टर कुरील को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। शिकायतकर्ता का नाम डॉक्टर भगवान दास राजोरिया बताया गया है। संविदा के आधार पर पदस्थ हैं। इनकी रिपोर्ट अच्छी बनाने के बदले ₹20000 की रिश्वत मांगी थी। डॉक्टर राजोरिया ने इसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस से कर दी। उज्जैन लोकायुक्त पुलिस टीम द्वारा शिकायत के आधार पर प्राइमरी इन्वेस्टिगेशन की गई। एविडेंस कलेक्ट करने के बाद ट्रैप की कार्रवाई प्लान की गई। शिकायतकर्ता डॉक्टर राजोरिया को केमिकल युक्त ₹10000 देकर रिश्वत की रकम अदा करने के लिए भेजा गया। सीएमएचओ ने उन्हें अपने घर बुलाया। यहां पर जैसे ही रिश्वत की रकम का लेनदेन पूरा हुआ, लोकायुक्त की टीम ने छापामार कार्रवाई कर दी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के पास से वही केमिकल युक्त नोट बरामद हुए जो शिकायतकर्ता को दिए गए थे। केमिकल टेस्ट पॉजिटिव पाए जाने के बाद मामला दर्ज किया गया। लोकायुक्त टीम का नेतृत्व डीएसपी सुनील तालान एवं इंस्पेक्टर बसंत श्रीवास्तव कर रहे थे। शुक्रवार की सुबह उन्हें उनके सरकारी आवास में ₹10000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...
Comments
Post a Comment