Skip to main content

दिग्विजय सिंह के ट्वीट, अवैध रेत खनन पर MP-UP के मंत्रियों को बताया दलाल, अधिकारियों को लिखा चोर


भोपाल (ब्यूरो)  -
मप्र में विधानसभा चुनाव 2023 से पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड इलाके में केन नदी से अवैध बालू रेत उत्खनन का मामला उछाला है। इसमें उन्होंने इलाके के मंत्रियों को दलाल और अधिकारियों को चोर तक लिखा है! ट्वीट कर उन्होंने जानकारी देते हुए योगी आदित्यनाथ से कार्रवाई की मांग भी की है। दिग्विजय सिंह बुंदेलखंड इलाके पर फोकस किए हैं। उन्होंने अपने अधिकृत ट्वीटर हैंडिल से एक के बाद एक 5 ट्वीट कर एमपी के पन्ना, छतरपुर व यूपी के बांदा जिले में केन नदी से अवैध रेत उत्खनन की फोटो टैग करते हुए मंत्रियों व अधि​कारियों के संरक्षण यह अवैध खनन होना बताया है। दिग्गी ने सीधे तौर पर दोनों प्रदेशों के भाजपा मंत्रियों को दलाल और अधिकारी को चोर कहा है! 

दिग्गी ने ट्वीट कर क्या लिखा? क्या आरोप लगाए? पढ़िए.. 

  • 1 यह सारा अवैध बालू रेत खनन पन्ना छत्तरपुर एमपी व मतौन्ध थाना ज़िला बाँदा यूपी का है। दोनों प्रदेश के भाजपा मंत्री दलाल और अधिकारी इस चोरी में शामिल हैं। 
  • 2 एमपी के भाजपा के खनिज मंत्री व सांसद प्रदेश अध्यक्ष के सरंक्षण में केन नदी में खुले आम रेत का अवैध खनन हो रहा है। अजयगढ़ क्षेत्र के अवैध खनन के शपथ पत्र के साथ कई प्रमाण माननीय लोकायुक्त को देने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं होना भी आश्चर्यजनक है। 
  • 3 माननीय महंत आदित्यनाथ जी @BJP4UP आपकी इमानदारी के विज्ञापन रोज़ हम tv व समाचार पत्रों में देखते हैं क्या आप इन रेत माफिया के ख़िलाफ़ कार्यवाही करेंगे? 
  • 4 एमपी के मुख्यमंत्री मंत्री विधायक सांसद तो सारे भ्रष्टाचार में शामिल हैं आप पर तो यह कलंक अभी तक नहीं है फिर इनके ख़िलाफ़ आप कार्यवाही क्यों नहीं कर रहे हैं? आप जितने प्रमाण चाहें मैं आपको दे सकता हूँ। 
  • 5 मशीनों से हो रहे अवैध रेत खनन से आस पास का जल स्तर भी गिरता जा रहा है और केन नदी किनारे बसे गाँवों में पानी का संकट बढ़ रहा है। क्या आप पूर्वांचल से निकल कर हमारे बुंदेलखंड की तरफ़ भी कृपया देखेंगे? 

Comments

Popular posts from this blog

लगातार ठिकाना बदल रहा आरोपी, मुंबई क्राईम ब्रांच की उज्जैन और ओंकारेश्वर में ताबड़तोड़ छापेमारी

उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...

हनुवंतिया रिसॉर्ट में रुके दंपती के जलाशय में मिले शव, जांच जारी

खंडवा (ब्यूरो) - पुनासा ब्लॉक स्थित मिनी गोवा कहे जाने वाले पर्यटन स्थल हनुमंतिया में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सोमवार को पानी पर तैरते हुए दो शव नजर आए, जिसे देख मौके पर मौजूद पर्यटन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मूंदी थाना पुलिस सहित बीड चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला गया। शवों की पहचान भगवान सिंह धाकड़ (66) और उनकी पत्नी सुनीता बाई (इंदौर निवासी) थे, जो रिलायंस कंपनी में जनरल मैनेजर पद से रिटायर हुए थे। वे पत्नी के साथ हनुवंतिया घूमने आए थे। जिन्होंने ऑनलाइन ही यहां की बुकिंग की थी और इस दौरान वे यहां बने कॉटेज में ही रुके थे।  हनुवंतिया में दंपती की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक भगवानसिंह का साला और भतीजा अपने परिवार के साथ हनुवंतिया पहुंचे। दंपती की दो बेटियां अमेरिका में डॉक्टर हैं। वे दोनों दो दिन के ट्रिप पर हनुवंतिया आए थे और सोमवार शाम को इंदौर लौटने वाले थे, लेकिन तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार सुबह एमपीटी रिसॉर्ट के मैन...

एमपी कांग्रेस में घमासान : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बड़ा आरोप, इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखी चिट्ठी

इंदौर (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश कांग्रेस में घमासान जारी है। अब इसके दायरे में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आ गए हैं। इंदौर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय पर बड़ा आरोप लगाया और इसको लेकर एक पत्र भी लिखा। देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि उस समय तो मैंने कुछ नहीं कहा लेकिन इस अपमान के जवाब में मैंने एक पत्र लिखा और उसे दिग्विजय सिंह की जेब में रख दिया।   देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह को लिखे पत्र में कहा कि आपने बीजेपी के खिलाफ आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा था कि पहले लोकसभा, विधानसभा और वार्ड जीतो। मैं बताना चाहता हूं कि आप के उम्मीदवार अक्षय बम जो 3 महीने पहले सक्रिय थे, अब बीजेपी में हैं। राजा मंधवानी, पार्षद अर्चना राठौड़ भी भाजपा में शामिल हुए लेकिन मैं भाजपा के खिलाफ लगातार आंदोलन करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।  दरअसल दशहरे पर इंदौर में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसी दौरान देवेन्द्र यादव भी उनसे मिलने पहुंचे।...