देवास (ब्यूरो) - केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा करीब आठ माह पूर्व घोषणा की गई थी कि 60 किलोमीटर के दायरे में मात्र एक टोल टैक्स रहेगा। बाकी टोल तीन माह में बंद कर दिए जाएंगे, लेकिन अभी टोल टैक्स बंद नहीं किए गए हैं। दो टोल इंदौर बायपास, तीसरा बालगढ़, चौथा भौंरासा, पांचवां मक्सी रोड, छठा नवाखेड़ा, सातवां धर्मपुरी, आठवां चिंतामन गणेश और नौवा टोल घटिया में निर्माणाधीन है। 10वां टोल बांगर के पास बन रहा है। 60 किलोमीटर के दायरे में कुल मिलाकर 10 टोल हो जाएंगे। केंद्रीय मंत्री द्वारा की गई अपनी ही घोषणा पर अमल नहीं किया जा रहा है। सरपंच संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व जनपद सदस्य मोहन सिंह चंदाना ने बताया कि इंदौर के किसानों की देवास में, देवास के किसानों की उज्जैन में, उज्जैन के किसानों की जमीनें हैं। यहां खेती-किसानी के लिए किसानों का आना-जाना लगा रहता है। चंदाना ने कहा कि जब वाहन लाते समय वाहनों का आजीवन रोड टैक्स जमा करवाया जाता है तो फिर अलग से टोल टैक्स क्यों लिया जाता है। किसानों, व्यापारियों के साथ नौकरीपेशा वर्ग को भी डेली अपडाउन में टोल टैक्स का आर्थिक बोझ पड़ रहा है। चंदाना ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान व क्षेत्रीय सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी से टोल टैक्स बंद कर किसानों, व्यापारियों व डेली अपडाउन करने वाले नौकरीपेशा वर्ग को शीघ्र राहत प्रदान करने की मांग की गई है।
उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...
Comments
Post a Comment