भोपाल (निप्र) - मध्यप्रदेश में कांग्रेस में गुटबाजी कोई नई बात नहीं है। समय समय पर पार्टी के भीतर की गुटबाजी सड़क पर आ जाती है। ताजा मामला भी गुटबाजी को लेकर कार्यकर्ताओं का आपस में भिड़ने का है। जानकारी के अनुसार राजधानी भोपाल के मध्य विधान सभा क्षेत्र में हुंकार रैली निकाली जा रही थी। इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता पोस्टर को लेकर आपस में भिड़ गए। बताया जाता है कि विधायक आरिफ मसूद और कांग्रेस नेता साजिद अली के कार्यकर्ताओं ने हुंकार रैली निकाली थी। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद फैंस क्लब के कार्यकर्ताओं पोस्टर को लेकर दूसरे गुट से भिड़ गए। मामला हबीबगंज थाना इलाके का है। विवाद के बाद दोनों पक्ष के लोग थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। समाचार के लिखे जाने तक पुलिस ने क्या कार्रवाई की इसकी जानकारी नहीं मिल पाई थी।
उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...
Comments
Post a Comment