Skip to main content

नागपंचमी विशेष : कई रहस्यों को समेटे है नागोताल, लोगों का दावा यहां मिलते थे मणि वाले सांप



 उमरिया (डेस्क) - जिले के नौरोजाबाद में नागोताल नाम का एक गांव है, जहां एक शिव मंदिर है। इस मंदिर में नाग देवता और शिवजी विराजित हैं। यहां स्थित नाग देवता के बारे में जानकारों का कहना है वे स्वयंभू हैं। जो कि जमीन के अंदर से खुद प्रकट हुए हैं। पहले यह जमीन के अंदर दबे हुए थे, जिसे बाद में खोदकर निकाला गया है और यहां  स्थापित किया गया है। इतना ही नहीं लोगों का माना है कि यहां नाग लोक का भी प्रमाण है। नागपंचमी के दिन यहां नाग देवता की पूजा की जाती है। जहां इस दिन को यहां के लोग बड़े ही धूमधाम के साथ लोग मनाते हैं। साथ ही यह कोशिश करते हैं कि नागदेव के दर्शन हो जाएं। यहां एक ऐसी प्राचीन जगह भी है जहां अति प्राचीन सांपों को बसेरा है। यहां कभी भी, कहीं भी तरह-तरह के नाग देवता के दर्शन हो जाते हैं। इस जगह को नागोताल के नाम से जाना जाता है। साथ ही ऐसा माना जाता है कि यहां पर कभी मणि वाले सर्प भी मिला करते थे। जजा ऋषि मुनि यहां साधना किया करते थे, आज भी ये जगह कई अद्भुत रहस्य अपने आप में समेटे हुए है। यहां प्रकृति का अद्भुत रहस्य देखना हो या अद्भुत नजारा देखना हो, चमत्कार देखना हो और अगर आप सर्प प्रेमी हैं और अति प्राचीन नागराज के दर्शन करने हैं तो नागोताल आपको जरूर जाना चाहिए। यहां नाग पंचमी के दिन विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।

जानें कहां है नागोताल

नागोताल शहडोल संभाग के उमरिया जिले में स्थित है। यहां जाने के लिए शहडोल संभाग से लगभग 55 से 60 किलोमीटर की दूरी भी तय करनी पड़ती है। तो वहीं, उमरिया जिले से लगभग 30 से 35 किलोमीटर की दूरी पर नागोताल स्थित है। उमरिया जिले के नौरोजाबाद से लगभग पांच किलोमीटर दूर पटपरा ग्राम पंचायत में नागोताल स्थित है। यहां पहुंचते ही एक अलग ही अनुभूति होती है और प्रकृति का अद्भुत नजारा भी देखने को मिलता है। जहां पहाड़ और पेड़-पौधों की छटा देखते ही बनती है, नागोताल मैकल पर्वत की तराई पर स्थित है। यहां के मुख्य पुजारी ललित गिरी बताते हैं कि, ‘आज तक यहां कोई भी पुजारी रुका नहीं है, लेकिन वो 2001 से यहां रुक रहे हैं। इस जगह के बारे में ललित गिरी बताते हैं कि, इस दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक अद्भुत नाग देवता के दर्शन किए हैं। वहीं यह ऐसी जगह है, जहां पर आपको कभी भी, कहीं भी नाग देवता के दर्शन हो सकते हैं। आये दिन यहां अद्भुत नाग निकलते रहते हैं। हालांकि उनकी एक खूबी यह भी बताते हैं कि, इस क्षेत्र में ही नाग पाए जाते हैं और आज तक किसी को नुकसान पहुंचाने की बात सामने नहीं आई है। 


एक ऐसा कुंड जो कभी नहीं सूखा

गौरतलब है कि नागोताल परिसर में एक प्राकृतिक कुंड बना हुआ है, जहां से एक छोटी सी धारा में पानी निकलता है, जो सदियों से निकल रहा है। वहीं ये जलधारा कब से निकल रही, ये किसी को पता नहीं है। लेकिन आज तक वह धारा कभी भी बंद नहीं हुई है। यहा पर एक छोटा सा प्राकृतिक तालाब भी बना हुआ है, जहां पानी इकट्ठा रहता है। नागोताल के पुजारी ललित गिरी बताते हैं कि, आज तक यह कुंड सूखा नहीं है। जब प्रचंड गर्मी पड़ती है, तब इस कुंड का पानी और बढ़ने लगता है। आसपास के गांव के लोग तो पानी पीने यहां आते हैं।  कुंड के चारों ओर तालाब के चारों ओर नाग देवता के दर्शन होते रहते हैं। इस तालाब में जरूर कोई रहस्यमई बात है।

नाग भी आते हैं कथा सुनने यहां

ललित गिरी महाराज बताते हैं कि, ये जगह नागोताल तीर्थ स्थल के तौर पर प्रचलित है। यहां पर कोई भी धार्मिक कार्य हो, यहां नाग देवता के दर्शन जरूर होते हैं। वही लोग यह भी कहते हैं कि, जब यहां कथा वाचन होता है, तो कई नाग देवता आकर कथा वाचन सुनते रहते हैं और जैसे ही वह कथा वार्ता खत्म होती है, नाग देवता भी यहां से चले जाते हैं। भंडारा होता है तो यहाँ आश्रम के छप्परों पर नाग देवता विचरण करते हैं।

रहस्यमई चीजों का है यह खजाना

 नौरोजाबाद से आये एक श्रद्धालु बताते हैं कि, नाग पंचमी के दिन यहां विशेष पूजा पाठ होती है। नागोताल तीर्थ स्थल के तौर पर इस क्षेत्र में प्रचलित है और बहुत ही रहस्यमयी जगह है। लोग यहां दर्शन के लिए आते हैं। और ऐसा माना जाता है कि, यहां कोई भी मन्नत मांगी जाए वह पूरी होती है।ये जगह लोगों की आस्था का बड़ा केंद्र भी है। पुजारी ललित गिरी बताते हैं कि, नागोताल में सन्यासी बाबा हैं, बजरंगबली हैं, यज्ञशाला है, शेषनाग है, भोलेनाथ हैं, माता जी का स्थान हैं, सिद्ध बाबा हैं, अविरल कुंड है साथ ही चमत्कारी तालाब है।

सांपों के लिए अनुकूल है यहां का वातावरण

पुरातत्व विशेषज्ञ और इतिहासकार रामनाथ परमार बताते हैं कि, उमरिया का नागोताल अपने आप में अद्भुत जगह है। यहां सांपों के लिए अनुकूल वातावरण पाया जाता है, इसीलिए यहां पहले एक से एक अद्भुत रहस्यमई नाग मिला करते थे और अब भी इनके दर्शन होते रहते हैं। नागोताल नौरोजाबाद से लगे मैकल की तराई वाले क्षेत्र में है, इसमें एक प्राचीन प्राकृतिक सरोवर है। बता दें कि मैकल की तराई में स्थित नागोताल के पास जिस तरह का क्षेत्र नजर आता है, उसे देखकर यही लगता है कि कभी यहां पर घनघोर जंगल हुआ करता था। आज भी यहां पर जंगली जानवर आते हैं, लेकिन अब इस क्षेत्र में आसपास लोग रहने लगे हैं। यहां जिस तरह का क्षेत्र नजर आता है और घनघोर जंगल हुआ करता था। उसे देखकर लगता है कि, यह जगह कभी तपस्वियों की तपस्थली रही होगी। इस जगह के बारे में पुराने लोग यह भी बताते हैं कि, कभी यहां मणि वाले सांप मिला करते थे और मणि की तलाश में तरह तरह के लोग यहां आया करते थे। यहां सांप बड़ी संख्या में पाए जाते हैं। यह क्षेत्र सांपों के लिए संरक्षित करने का एकमात्र स्थान बन सकता है

Comments

Popular posts from this blog

लगातार ठिकाना बदल रहा आरोपी, मुंबई क्राईम ब्रांच की उज्जैन और ओंकारेश्वर में ताबड़तोड़ छापेमारी

उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...

हनुवंतिया रिसॉर्ट में रुके दंपती के जलाशय में मिले शव, जांच जारी

खंडवा (ब्यूरो) - पुनासा ब्लॉक स्थित मिनी गोवा कहे जाने वाले पर्यटन स्थल हनुमंतिया में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सोमवार को पानी पर तैरते हुए दो शव नजर आए, जिसे देख मौके पर मौजूद पर्यटन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मूंदी थाना पुलिस सहित बीड चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला गया। शवों की पहचान भगवान सिंह धाकड़ (66) और उनकी पत्नी सुनीता बाई (इंदौर निवासी) थे, जो रिलायंस कंपनी में जनरल मैनेजर पद से रिटायर हुए थे। वे पत्नी के साथ हनुवंतिया घूमने आए थे। जिन्होंने ऑनलाइन ही यहां की बुकिंग की थी और इस दौरान वे यहां बने कॉटेज में ही रुके थे।  हनुवंतिया में दंपती की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक भगवानसिंह का साला और भतीजा अपने परिवार के साथ हनुवंतिया पहुंचे। दंपती की दो बेटियां अमेरिका में डॉक्टर हैं। वे दोनों दो दिन के ट्रिप पर हनुवंतिया आए थे और सोमवार शाम को इंदौर लौटने वाले थे, लेकिन तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार सुबह एमपीटी रिसॉर्ट के मैन...

एमपी कांग्रेस में घमासान : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बड़ा आरोप, इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखी चिट्ठी

इंदौर (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश कांग्रेस में घमासान जारी है। अब इसके दायरे में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आ गए हैं। इंदौर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय पर बड़ा आरोप लगाया और इसको लेकर एक पत्र भी लिखा। देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि उस समय तो मैंने कुछ नहीं कहा लेकिन इस अपमान के जवाब में मैंने एक पत्र लिखा और उसे दिग्विजय सिंह की जेब में रख दिया।   देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह को लिखे पत्र में कहा कि आपने बीजेपी के खिलाफ आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा था कि पहले लोकसभा, विधानसभा और वार्ड जीतो। मैं बताना चाहता हूं कि आप के उम्मीदवार अक्षय बम जो 3 महीने पहले सक्रिय थे, अब बीजेपी में हैं। राजा मंधवानी, पार्षद अर्चना राठौड़ भी भाजपा में शामिल हुए लेकिन मैं भाजपा के खिलाफ लगातार आंदोलन करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।  दरअसल दशहरे पर इंदौर में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसी दौरान देवेन्द्र यादव भी उनसे मिलने पहुंचे।...