बुरहानपुर (निप्र) - जिले मे सोमवार रात नेपानगर क्षेत्र के ग्राम बाकड़ी में जीजा साले शिकार के लिए जा रहे थे। इस दौरान 12 बोर की बंदुक से गलती से गोली चल गई जो जीजा को पीठ पर लगी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मंगलवार सुबह नेपानगर थाने की टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नेपानगर भेजा गया। पुलिस के अनुसार बाकड़ी से करीब एक किमी अंदर जंगल में दो लोग शिकार के लिए गए थे। उनके पास 12 बोर की बंदूक भी थी। नेपानगर थाना एसडीओपी निर्भय सिंह अलावा ने बताया कि बाकड़ी निवासी तेनसिंह अपने साले कमल के साथ रात में शिकार करने जंगल गया था। दोनों पैदल जा रहे थे तभी कमल की बंदूक से गोली चली और तेनसिंह को पीठ में लगी। उसकी मौके पर मौत हो गई। तेनसिंह आगे-आगे चलकर टॉर्च दिखा रहा था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एएसपी एएस कनेश ने बताया यह घटना बाकड़ी गांव से करीब एक किमी अंदर की है। घटना रात करीब 11 बजे की है। कमल और तेनसिंग रिश्ते में जीजा-साले हैं। रात में एक किमी दूर जंगल में शिकार करने जा रहे थे। उनके पास अवैध बंदूक थी। कमल के हाथ से गोली चली जो तेनसिंह को लगी। गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...
Comments
Post a Comment