Skip to main content

शिवराज ने एमपी को विकास का पावर स्टेशन बनाया - केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

खंडवा (निप्र) - मध्य प्रदेश के खंडवा से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को बीजेपी की 5वीं जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री गडकरी ने सीएम शिवराज की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि विकास का पावर स्टेशन अगर मध्यप्रदेश बना है तो इसका श्रेय शिवराज सिंह को जाता है। मंत्री गडकरी ने कहा कि मध्य प्रदेश में अभी तक जो विकास हुआ वो तो ट्रेलर था, सही फ़िल्म शुरू होना बाकी है। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में कृषि क्षेत्र में सात बार मध्य प्रदेश नंबर वन पर है। यह शिवराज जी के नेतृत्व का ही परिणाम है। गडकरी ने कहा कि प्रदेश में सिंचाई का क्षेत्र बढ़ा है, उत्पादन बढ़ा है, जिसके कारण गांव समृद्ध और संपन्न बने हैं। हर हाथ को काम, हर खेत को पानी इसी बात को लेकर शिवराज जी ने सिंचाई का क्षेत्र बढ़ाया, कृषि विकास दर बढ़ाया, कृषि उत्पादन बढ़ाया और देश में पहले नंबर का अव्वल स्थान प्राप्त किया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि यह जन आशीर्वाद यात्रा मध्य प्रदेश के भविष्य बदलने की यात्रा है। मध्य प्रदेश के किसानों को सुखी समृद्ध बनाने के लिए ये यात्रा है। इस देश में गांव गरीब मजदूर का कल्याण करना ये बीजेपी की कार्य करने की सबसे बड़ी विशेषता है। खंडवा बायपास से देशगांव से सुधी तक अक्टूबर से इसका काम शुरू हो जाएगा। सुधी से तुलार फाटा तक की फिजिबिलिटी रिपोर्ट के आदेश दिए हैं। ये मिलने के बाद गंभीरता से विचार करेंगे। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि इंदौर से हैदराबाद जाने के लिए 18 हजार करोड़ रुपये की लागत से हाइवे बन रहा है। जो इंदौर, खंडवा, खरगोन आदि जिलों को जोड़ेगा, ओंकारेश्वर पहुंचना भी आसान होगा।

किए ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी  बुधवार को खंडवा के ओंकारेश्वर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन कर उनका जलाभिषेक और पूजन किया। इस दौरान उनकी पत्नी पत्नी कंचन गडकरी भी साथ में मौजूद रहीं।  खंडवा  कार्यक्रम के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ओंकारेश्वर पहुंचे और भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन कर पूजा पाठ किया। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित डंकेश्वर दीक्षित ने उनको विधि-विधान से पूजा कराई। साथ ही ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग का महत्व और इसके दर्शन के लाभों से अवगत करवाया।


Comments

Popular posts from this blog

लगातार ठिकाना बदल रहा आरोपी, मुंबई क्राईम ब्रांच की उज्जैन और ओंकारेश्वर में ताबड़तोड़ छापेमारी

उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...

हनुवंतिया रिसॉर्ट में रुके दंपती के जलाशय में मिले शव, जांच जारी

खंडवा (ब्यूरो) - पुनासा ब्लॉक स्थित मिनी गोवा कहे जाने वाले पर्यटन स्थल हनुमंतिया में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सोमवार को पानी पर तैरते हुए दो शव नजर आए, जिसे देख मौके पर मौजूद पर्यटन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मूंदी थाना पुलिस सहित बीड चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला गया। शवों की पहचान भगवान सिंह धाकड़ (66) और उनकी पत्नी सुनीता बाई (इंदौर निवासी) थे, जो रिलायंस कंपनी में जनरल मैनेजर पद से रिटायर हुए थे। वे पत्नी के साथ हनुवंतिया घूमने आए थे। जिन्होंने ऑनलाइन ही यहां की बुकिंग की थी और इस दौरान वे यहां बने कॉटेज में ही रुके थे।  हनुवंतिया में दंपती की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक भगवानसिंह का साला और भतीजा अपने परिवार के साथ हनुवंतिया पहुंचे। दंपती की दो बेटियां अमेरिका में डॉक्टर हैं। वे दोनों दो दिन के ट्रिप पर हनुवंतिया आए थे और सोमवार शाम को इंदौर लौटने वाले थे, लेकिन तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार सुबह एमपीटी रिसॉर्ट के मैन...

एमपी कांग्रेस में घमासान : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बड़ा आरोप, इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखी चिट्ठी

इंदौर (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश कांग्रेस में घमासान जारी है। अब इसके दायरे में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आ गए हैं। इंदौर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय पर बड़ा आरोप लगाया और इसको लेकर एक पत्र भी लिखा। देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि उस समय तो मैंने कुछ नहीं कहा लेकिन इस अपमान के जवाब में मैंने एक पत्र लिखा और उसे दिग्विजय सिंह की जेब में रख दिया।   देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह को लिखे पत्र में कहा कि आपने बीजेपी के खिलाफ आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा था कि पहले लोकसभा, विधानसभा और वार्ड जीतो। मैं बताना चाहता हूं कि आप के उम्मीदवार अक्षय बम जो 3 महीने पहले सक्रिय थे, अब बीजेपी में हैं। राजा मंधवानी, पार्षद अर्चना राठौड़ भी भाजपा में शामिल हुए लेकिन मैं भाजपा के खिलाफ लगातार आंदोलन करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।  दरअसल दशहरे पर इंदौर में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसी दौरान देवेन्द्र यादव भी उनसे मिलने पहुंचे।...