धार (निप्र) - धर जिले के घाटाबिल्लोद में एक सिरफिरे पिता ने अपने डेढ़ साल के मासूम बेटे की पटक-पटककर हत्या दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घाटाबिल्लोद चौकी के चंदन नगर में रहने वाले उमेश परिहार घर में तांत्रिक क्रिया कर रहा था। घर वालों ने जब विरोध किया तो उसने इशारे से चुप रहने को कहा और घर का सामान पटकने लगा। पिता और पत्नी ने मना किया तो उनको मारा और बेटे को कमरे में सोया देख शटर लगा लिया। इसके बाद उसे जमीन में पटक पटक कर मार डाला। आरोपी मासूम को तब तक पटकता रहा जब तक उसका शव क्षत विक्षत नहीं हो गया। थाना प्रभारी राजेन्द्र सोनी ने बताया कि आज सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने घर में आग लगा ली है। जब हमारी पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची तो घर से धुआं निकल रहा था। 5 मिनट बाद एक सिपाही ने फोन कर बताया कि उमेश परिहार अंदर अपने बच्चों को पटक पटक कर मार रहा है और अंदर से शटर लगा लिया है। अंदर घुसने की जगह नहीं है। इसके बाद सीएसपी अमित कुमार मिश्रा के साथ साथ हम मौके पहुंचे। तब वह बच्चे को मार रहा था। हमने उसे समझाने के प्रयास किए कि वह शटर खोल दे, लेकिन वह धमकी देता रहा था कि मैं घर को ब्लास्ट कर दूंगा। सिलेंडर से उड़ा दूंगा। इसके बाद हम शटर तोड़कर अंदर घुसे, लेकिन तब तक वह बच्चे को मार डाला था। पुलिस को देखते ही वह खुद को भी घायल कर लिया। इसके बाद किसी तरह उसे हिरासत में लिया गया। वहीं उसके पिता ने बताया कि वह कल तक अच्छा था। वह उज्जैन के किसी आश्रम से जुड़ा हुआ था। सुबह ही आश्रम से लौटा था। पहले उसने मंदिर के पास भभूत उड़ाई, फिर घर पर आकर सब पर पानी छिड़का। वि रोध करने पर इशारे से चुप रहने को कहा और घर का सामान पटकने लगा।
उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...
Comments
Post a Comment