बडवाह (ऋतेश दुबे) - बड़वाह से करीब 4 किमी दूर चोरबावड़ी के निकट एक तेज रफ्तार यात्री बस और महाराष्ट्र के यात्रियों की कार के बीच टक्कर हो गई। इस टक्कर के चलते कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।ये तो गनीमत रही की टक्कर के बावजूद कार बैठे कुछ यात्रियों को मामूली चोट आई है। कार में कुल चार युवक सवार थे। चोटिल तीन युवको को उपचार हेतु बड़वाह सिविल अस्पताल लाया गया है। घटना शनिवार शाम करीब 5 बजे की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यात्री बस अमर ज्योति एमपी 10 झेड सी 5595 इन्दौर से बड़वाह की और आ रही थी। महाराष्ट्र के यात्री कार से उज्जैन दर्शन करने के लिए जा रहे थे। बस में सवार यात्रियों ने बताया की बस अपनी रफ्तार से चल रही थी। लेकिन कार चालक ने अचानक ओवरटेक किया। जिससे वह टकरा गए। यह भी बताया जा रहा है की कार चालक ने गड्डे को बचाने के चक्कर में अचानक गाडी रोंग साईड में कर ली।जिसके चलते कार एवं बस की टक्कर हो गई। इस दौरान मौके पर लोगो की भीड़ जमा हो गई। वही चोटिल युवक सड़क पर पड़े हुए थे। 108 एम्बुलेंस द्वारा तीन घायलों को बड़वाह सिविल अस्पताल लाया गया। जहाँ उनका प्राथमिक उपचार किया गया। वही दुर्घटना के बाद बस चालक एवं परिचालक बैठे यात्रियों को छोड़कर मौके से फरार हो गए। कार चालक करण ने बताया की ओवरटेक करने के चलते बस चालक ने गाडी को टक्कर मार दी।
उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...
Comments
Post a Comment