भोपाल (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश में शीतलहर से अत्यधिक ठंड के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए सरकारी और निजी स्कूलों के लिए समय परिवर्तन किया गया है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किए। इसमें सरकारी और निजी सुबह जल्दी संचालित होने वाले स्कूलों को 10 बजे से संचालित करने के आदेश दिए गए हैं। दो पालियों में संचालित होने वाले स्कूलों के लिए समय सुबह 10 बजे से ही तय करने को कहा गया है। वहीं, सुबह 10.30 बजे से संचालित होने वाले स्कूलों का समय यथावत रहेगा। यह दिशा निर्देश 20 जनवरी तक के लिए जारी किए गए है। आदेश के अनुसार कक्षा 6 से 12वीं तक की कक्षाओं की पूर्व निर्धारित परीक्षाओं का संचालन निर्धारित समय सारणी के अनुसार होगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए है।
उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...
Comments
Post a Comment