Skip to main content

महामृत्युंजय शिव रथ खींचकर भक्तों ने लिया पुण्य लाभ, 5100 बातियों और घंटे-घड़ियाल के साथ हुई महाआरती



महेश्वर (निप्र) - स्वाध्याय भवन के पास स्थित शिवमंदिर के आसपास रविवार दोपहर पूरा महेश्वर उमड़ पड़ा। अवसर था बहुप्रतीक्षित महामृत्युंजय शिव रथयात्रा का। करीब सवा तीन बजे मंदिर में दुग्धाभिषेक के बाद शिवलिंग को फूलों से सजे रथ में विराजित करते ही वातावरण भोलेनाथ के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। इसी के साथ रथ पर सवार भगवान शिव नगर भ्रमण पर निकल पड़े। नाव घाट पर रात 8 बजे महाआरती के साथ महामृत्युंजय शिव रथयात्रा का समापन हुआ। सुंदर और सुगंधित पुष्पों से सजी-धजी महामृत्युंजय रथयात्रा के साथ महामृत्युंजय शैक्षणिक एवं पारमार्थिक न्यास के प्रमुख डॉ. मनस्वी और उपाध्यक्ष भगवानदास भलिका सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त भी उपस्थित थे। रथयात्रा के आगे बैंड और भलिका परिवार की भजन मंडली ने भोले के भजनों से वातावरण को भक्ति रस में डुबो दिया। महामृत्युंजय भगवान की जय और जय-जय बाबा महामृत्युंजय के जयकारे लगाते भक्तों के साथ सबसे पहले रथयात्रा नगर परिषद चौराहे पर पहुंची। वहां नपा अध्यक्ष अलका गजराज यादव उपाध्यक्ष सचिन शर्मा ने रथयात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और भगवान से नगर के कल्याण की कामना की। 

रथयात्रा पहुंची नाव घाट 

यहां से रथयात्रा धामनोद-मंडलेश्वर मार्ग पर निकल पड़ी। जय स्तम्भ चौराहे, महात्मा गांधी मार्ग, बाजार चौक और नर्मदा मार्ग पर रास्ते के दोनों ओर भक्तों ने मंचों से पुष्प वर्षा कर भगवान महामृत्युंजय का अभिवादन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। नगर भ्रमण के बाद शाम करीब 7.30 बजे रथयात्रा सजे-धजे पुण्यसलिला नर्मदा तट स्थित नाव घाट पहुंची। यहां बड़ी संख्या में उपस्थित भक्तों ने यात्रा की गर्मजोशी से अगवानी की, गगनभेदी जयकारों से नर्मदा तट शिवमय हो उठा। 


महाआरती में हजारों भक्त 

भगवान महामृत्युंजय के पूजन-अर्चन के बाद 5100 बातियों को आलोकित कर महाआरती की शुरुआत हुई। हजारों आलोकित बातियों और घंटे-घड़ियालों के महाघोष के साथ महाआरती के सुरों से नर्मदा तट पर अद्भुत दृश्य निर्मित हो गया। इस दृश्य को निहारने और महाआरती में शामिल नोने के लिए महेश्वर के अलावा इंदौर, महू, खरगोन, बड़वानी, सेंधवा, खंडवा से हजारों की संख्या में शिवभक्त पहुंचे। 

राजनेता भी शामिल 

महेश्वर विधायक राजकुमार मेव ने रथयात्रा में शामिल होकर रथ खींचा। इंदौर से आई भजन मंडली ने विधायक मेव का शाल-श्रीफल से स्वागत किया। इसके अलावा भाजपा महेश्वर मंडल अध्यक्ष विक्रम पटेल और नगर कांग्रेस अध्यक्ष शरद श्रीमाली सहित बड़ी संख्या में राजनीतिक दलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता रथयात्रा में शामिल हुए। व्यापारिक संस्थानों ने बाहर से आए भक्तों की सेवा करने करने के उद्देश्य से खाद्य सामग्री के निशुल्क स्टाल लगाए। द्वारकाधीश महाजन ने केसरिया दूध की व्यवस्था की। 



रथयात्रा का यह 18वां वर्ष 

भगवान महामृत्युंजय शिव रथयात्रा का यह 18वां वर्ष है। हर वर्ष मकर संक्रांति से पहले रविवार को महेश्वर में यह भव्य आयोजन किया जाता है। उज्जैन में महाकाल की सवारी की तरह भगवान महामृत्युंजय शिव महेश्वर वासियों का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकलते हैं। यात्रा के प्रति लोगों का उत्साह साल दर साल बढ़ता जा रहा है। यह हर साल रथयात्रा में बढ़ती भक्तों की सहभागिता स्वयं बताती है।

Comments

Popular posts from this blog

लगातार ठिकाना बदल रहा आरोपी, मुंबई क्राईम ब्रांच की उज्जैन और ओंकारेश्वर में ताबड़तोड़ छापेमारी

उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...

हनुवंतिया रिसॉर्ट में रुके दंपती के जलाशय में मिले शव, जांच जारी

खंडवा (ब्यूरो) - पुनासा ब्लॉक स्थित मिनी गोवा कहे जाने वाले पर्यटन स्थल हनुमंतिया में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सोमवार को पानी पर तैरते हुए दो शव नजर आए, जिसे देख मौके पर मौजूद पर्यटन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मूंदी थाना पुलिस सहित बीड चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला गया। शवों की पहचान भगवान सिंह धाकड़ (66) और उनकी पत्नी सुनीता बाई (इंदौर निवासी) थे, जो रिलायंस कंपनी में जनरल मैनेजर पद से रिटायर हुए थे। वे पत्नी के साथ हनुवंतिया घूमने आए थे। जिन्होंने ऑनलाइन ही यहां की बुकिंग की थी और इस दौरान वे यहां बने कॉटेज में ही रुके थे।  हनुवंतिया में दंपती की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक भगवानसिंह का साला और भतीजा अपने परिवार के साथ हनुवंतिया पहुंचे। दंपती की दो बेटियां अमेरिका में डॉक्टर हैं। वे दोनों दो दिन के ट्रिप पर हनुवंतिया आए थे और सोमवार शाम को इंदौर लौटने वाले थे, लेकिन तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार सुबह एमपीटी रिसॉर्ट के मैन...

एमपी कांग्रेस में घमासान : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बड़ा आरोप, इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखी चिट्ठी

इंदौर (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश कांग्रेस में घमासान जारी है। अब इसके दायरे में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आ गए हैं। इंदौर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय पर बड़ा आरोप लगाया और इसको लेकर एक पत्र भी लिखा। देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि उस समय तो मैंने कुछ नहीं कहा लेकिन इस अपमान के जवाब में मैंने एक पत्र लिखा और उसे दिग्विजय सिंह की जेब में रख दिया।   देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह को लिखे पत्र में कहा कि आपने बीजेपी के खिलाफ आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा था कि पहले लोकसभा, विधानसभा और वार्ड जीतो। मैं बताना चाहता हूं कि आप के उम्मीदवार अक्षय बम जो 3 महीने पहले सक्रिय थे, अब बीजेपी में हैं। राजा मंधवानी, पार्षद अर्चना राठौड़ भी भाजपा में शामिल हुए लेकिन मैं भाजपा के खिलाफ लगातार आंदोलन करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।  दरअसल दशहरे पर इंदौर में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसी दौरान देवेन्द्र यादव भी उनसे मिलने पहुंचे।...