भोपाल/ देवास (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश में सीएम हेल्पलाइन से लाखों लोगों को त्वरित मदद मिल रही है। कुछ दिनों पहले प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव खुद सीएम हेल्पलाइन से बात कर आमजनों की शिकायतें सुन रहे थे। जिसका असर यह हुआ कि जिले के कलेक्टरों ने भी इस ओर एक्शन लिया है। देवास कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने कार्य में लापरवाही बरतने और शिकायतों का निराकरण न करने की वजह से जिले के दो अधिकारियों सीएमएचओ विष्णुलता उईके और उप संचालक कृषि आर पी कनेरिया की फरवरी माह की पगार रोकने के निर्देश दिये हैं। बता दें जिला चिकित्सालय में 900 से अधिक सीएम हेल्पलाईन की शिकायतें लंबित हैं वहीं कृषि विभाग में यह आंकड़ा 1400 से अधिक है।
उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...
Comments
Post a Comment