बड़वाह (निप्र) - बीते रविवार काटन एंड जिनिंग फेक्ट्री में अचानक आग लगने से तक़रीबन 700 क्विंटल से अधिक कपास जलकर बर्बाद हो गया। देखते ही देखते फेक्ट्री मे रखी अन्य कपास के ढेर भी आग की चपेट में आने से नुकसान और बढ़ गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर रोड़ स्थित जिनिंग फेक्ट्री में दोपहर करीब 3.30 बजे मजदूर फेक्ट्री के कार्य कर रहे थे। इसी दौरान परिसर में धुआं उठता नजर आया। देखा तो परिसर में रखे कपास के ढेर में आग लग गई थी। आग लगने की सूचना पर फेक्ट्री में अफरातफरी का माहौल हो गया। तुरत फुरत में पुलिस एवं अग्निशमन को सूचित किया गया। मजदूर,फेक्ट्री स्टाफ साथ ही स्थानीय लोग आग को पानी व अन्य साधनों से भी इस आग को बुझाने में लिए जुटे थे। गनीमत रही की कोई जनहानि नहीं हुई। सुचना पर बड़वाह-सनावद नगर पालिका का अग्निशमन वाहन ने पहुंच कर बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। नपाकर्मी अतीक शेख, भुरू सिंग,प्रेमचंद चन्दर,गोलकर जैकी धोपे आदि ने तक़रीबन 7 बार अग्निशमन वाहन को रिफिल कर आग को काबू किया। फेक्ट्री संचालक सतीश जैन ने बताया कि घटना में करीब 40 से 45 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगाने के कारण का पता नहीं लग पाया है,आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। शाम करीब 4.30 बजे तक भी आग कपास के ढेर में सुलग रही थी।उसके ऊपर बारदान गीले करके डाले गए है।ताकि आग और अधिक न फैले। बीते एक पखवाड़े से अंचल में आग लगने की घटनाएँ अधिक हो रही है। व्यवसायियों को सजग रहने और सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...
Comments
Post a Comment